फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arhtiyas go on a one-day strike to protest against imposition of 5 per cent GST on food items

खाद्य वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में आढ़तियों ने की एक दिवसीय हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Arhtiyas go on a one-day strike to protest against imposition of 5 per cent GST on food items
हड़ताल के दौरान अनाज मंडी में आई एकमात्र मूंग की फसल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। केंद्र सरकार की ओर से खाद्य वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में आढ़तियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध जताया। आढ़तियान एसोसिएशन ने अनाज मंडी का दौरा किया और आढ़तियों से दुकान बंद करने की अपील की। इसके चलते मंडी में न तो अनाज की बोली हुई और न ही कोई अनाज लेकर आया।
विज्ञापन

आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता के नेतृत्व में शनिवार को जनता भवन स्थित एसोसिएशन कार्यालय में एकत्र हुए और बैठक की। इसके पश्चात सभी आढ़ती अनाज मंडी में रोष मार्च निकालते हुए आढ़तियों से दुकानें बद कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। वहीं, आढ़तियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग रखी।
विज्ञापन

आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है, जो कि 18 जुलाई से लागू हो जाएगी। इससे महंगाई बढ़ेगी साथ छोटे- छोटे व्यापारियों के व्यापार पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा टैक्स देकर सरकार का खजाना भरने का कार्य करते हैं। इसके बाद भी व्यापारियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस तरह से व्यापारी कार्य कर रहे हैं, उनको कोई सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती बोले: केंद्र सरकार ने वापस नहीं लिया फैसला तो करेंगे आंदोलन
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि समय रहते अगर सरकार ने अपने निर्णय को वापस नहीं लिया, तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर उप प्रधान प्रेम बजाज, महासचिव दीपक मित्तल व कोषाध्यक्ष कुणाल जैन ने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार जिस प्रकार जीएसटी की आड़ में कानून थोप रही है, उससे दो नंबर कामों को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी व किसानों के बीच का रिश्ता टूटेगा और मंडियां बंद हो जाएंगी। इस अवसर पर शिवा बांसल, केशव लखोटिया, राजन बावा, हनी अरोड़ा, मनीष कालडा, देवराज कंबोज, चेतन चाचाण, सकेत गोयल, शम्मी नारंग, जिप्पू सिंह, कुलदीप मेहता, अमरनाथ कालडा, सुभाष कंबोज, सुशील रहेजा और विनोद सुखीजा उपस्थित रहे।

खाद्य वस्तुओं के विरोध में आढ़तियान एसोसिएशन के सदस्य अनाज मंडी में रोष मार्च निकालते हुए।

खाद्य वस्तुओं के विरोध में आढ़तियान एसोसिएशन के सदस्य अनाज मंडी में रोष मार्च निकालते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed