फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Applications invited for state level women's awards till October 18

राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for state level women's awards till October 18
सिरसा। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र, एएनएम/नर्स/महिला एमपीएचडब्ल्यू के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पूर्ण बायोडाटा के साथ महिला द्वारा दिए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 18 अक्टूबर, 2021 तक भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed