{"_id":"61311a398ebc3ea75c653053","slug":"application-date-extended-till-6th-september-for-admission-in-undergraduate-classes-dhe-flashed-the-message-on-the-portal-sirsa-news-hsr61061897","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 6 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की तिथि, डीएचई ने पोर्टल पर फ्लैश किया मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 6 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की तिथि, डीएचई ने पोर्टल पर फ्लैश किया मैसेज
विज्ञापन
कंप्यूटर कैफे पर आवेदन करते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने को लेकर वीरवार के अंतिम दिन कंप्यूटर कैफे पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। लेकिन देर रात सात बजे डीएचई के पोर्टल पर आवेदन की तिथि को 6 सितंबर तक बढ़ाए जाने का मैसेज दिखाई देने लगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में पत्र जारी ना कर पोर्टल पर ही मैसेज फ्लैश होने लगा बताया जा रहा है। बता दें कि पहले शेड्यूल के अनुसार 2 सितंबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।
नेशनल व महिला महाविद्यालय की स्नातक की 2950 सीटों पर 8812 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन का अंतिम दिन होने के चलते कंप्यूटर कैफे पर आवेदनकर्ताओं की भीड़ नजर आई। लेकिन देर शाम को पोर्टल पर स्नातक कक्षाओं में दाखिलेे को लेकर अंतिम तिथि 6 सितंबर तक बढ़ाए जाने का मैसेज देखने को मिला। आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने के अलावा वेरिफिकेशन व मेरिट सूची जारी करने को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि नेशनल कॉलेज द्वारा 2090 व महिला महाविद्यालय द्वारा 1222 फार्म सत्यापित हो चुके हैं।
राजकीय नेशनल कॉलेज
-- संकाय, कुल सीटें, आवेदन
-- बीए, 1120, 4174
-- बीकॉम, 240, 460
-- बीएससी मेडिकल, 160, 134
-- बीएससी नॉन मेडिकल, 360,408
-- बीए इवनिंग, 240, 54
-- बीए अर्थशास्त्र, 40,40
-----------
राजकीय महिला महाविद्यालय
-- संकाय, कुल सीटें, आवेदन
-- बीए, 430, 2053
-- बीकॉम, 160, 245
-- बीएससी मेडिकल, 80, 69
-- बीएससी नॉन मेडिकल, 160, 175
डीएचई के पोर्टल पर 6 सितंबर तक आवेदन करने की तिथि बढ़ाए जाने का संदेश दिखाया जा रहा है। इसे लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा।
कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक व स्नातकोतर कक्षाओं के लिए ऑफलाइन कक्षाओं की अनुमति दे दी है। नेशनल कॉलेज के प्राचार्य संदीप गोयल ने बताया कि स्नातक के तीसरे व स्नातकोतर के दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में डाउट कक्षा व प्रेक्टिकल वर्क के लिए अनुमति मिली है। कक्षाओं के लिए कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों के गेट पर पहले आईकार्ड चेक होंगे और साथ ही जिन विद्यार्थियों ने वेक्सीन नहीं करवाई उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वेक्सीन की जाएगी। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
राजकीय तकनीकी संस्थानों में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची
राजकीय तकनीकी संस्थान में सीट अलॉटमेंट को लेकर आज दोपहर तक मुख्यालय द्वारा सूची जारी की जाएगी।
जिले के तीन राजकीय तकनीकी संस्थानों की 11 ट्रेडों की 1020 सीटों पर आवेदन कर चुके 1190 विद्यार्थियों की आज पहली मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थियों को 1 सितंबर तक काउंसलिंग में मनपसंद कॉलेज व ट्रेड चुनने का मौका दिया गया था। 3 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी होगी, विद्यार्थी फीस भर दाखिला सुनिश्चित करेंगे।