{"_id":"68b1f28093dd461d4c03a14b","slug":"ansh-won-the-chess-competition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143310-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शतरंज प्रतियोगिता में अंश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शतरंज प्रतियोगिता में अंश ने मारी बाजी
विज्ञापन
सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वि
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। कार्यक्रम में चेस, बैडमिंटन और योगा इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान चैस प्रतियोगिता में अंश प्रथम स्थान पर रहे। खेलकूद विभाग के प्रभारी डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेलकूद दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारत में मनाया जाता है। यह उत्सव 29-31 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का विषय हर गली हर मैदान खेल खेले सारा हिंदुस्तान रखा गया है। इसमें खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्राचार्य हरजिंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को और विजेताओं को बधाई दी और कहा कि खेल ही हमें अनुशासन सिखाते हैं और अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में कामयाबी हासिल कर सकता है। खेलों में हिस्सा लेकर व्यक्ति नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहता है। इसलिए सभी को खेलों में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. नवीन मक्कड़, डॉ. जीतराम, डॉ. अनीता मडिया, डॉ. करमजीत, डॉ. बब्लेश, डॉ. सविता किनरा, डॉ. दिनेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम
- चैस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंश बीकॉम प्रथम वर्ष, दूसरा स्थान यशवीर सिंह बीए प्रथम वर्ष और तीसरा स्थान योगेश बीएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
- बैडमिंटन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान सुनील बीए द्वितीय वर्ष होशियार बीए द्वितीय वर्ष कर्मवीर बीएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
- योग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सुनील बीए द्वितीय वर्ष, रजनीश बीए द्वितीय वर्ष तथा रोहित बीए द्वितीय वर्ष रहे।