फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Another bus will leave for Delhi at 3.20 am

दिल्ली के लिए सोमवार अलसुबह 3.20 पर एक और बस चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Another bus will leave for Delhi at 3.20 am
रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक करते महाप्रबंधक केआर कौशल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। रोडवेज बस में दिल्ली तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज की ओर से अब एक और अतिरिक्त बस का संचालन दिल्ली तक किया जाएगा। नई बस सुविधा सोमवार से शुरू होगी। यह बस अलसुबह 3.20 पर सिरसा बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना होगी और 10 बजे से पहले यात्रियों को दिल्ली पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा भी की है। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को बेहतरीन ढंग से कार्य करने के आदेश दिए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल ने कहा कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए जरूरत अनुसार बसों का संचालन किया जाए। किसी भी रूट पर यात्रियों को बस न मिलने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़ा। वहीं उन्होंने कहा कि बसों का समय पर संचालन हो और चालक परिचालक की ओर से किसी भी तरह की अपने कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी यात्री या विद्यार्थी बसों की समस्या को लेकर आता है तो उनकी सुनवाई की जाए। ताकि वह समय अनुसार अपने शिक्षण संस्थान और कार्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर बस का किया संचालन
सिरसा से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह चार बजे चलती है। दिल्ली में अधिक जाम होने के कारण 10 बजे के बाद दिल्ली में बस पहुंच पाती थी। जिसके बाद दैनिक यात्रियों ने सुबह जल्दी बस चलाने को लेकर मांग उठाई थी। जिसके बाद अब रोडवेज की ओर से सुबह 3.20 पर नई बस का संचालन शुरू किया जाएगा। बस के संचालन के बाद सुबह नौ बजे के लगभग ही यात्री दिल्ली पहुंच सकेंगे। हालांकि सुबह चार बजे सिरसा से चलने वाली बस का संचालन भी निरंतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रूटों पर भी बसों का किया जाएगा संचालन
वहीं रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल ने कहा कि जिस भी रूट के यात्री अधिक है और उस रूट पर बस का संचालन नहीं होता। उसकी रोटेशन भी तैयार की जाए। ग्रामीण यात्रियों को सुविधा देने के लिए अधिक से अधिक गांव रूटों में जोड़े जाएं। जिससे रोडवेज के साथ-साथ यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं उन्होंने बताया कि नई बसों के आने के बाद रूटों पर बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे यात्रियों को बस में खड़ा होकर या लटक कर सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed