फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Animals are being left behind till Dabwali, 60 km away.

Sirsa News: 60 किलोमीटर दूर डबवाली तक छोड़कर आ रहे पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Animals are being left behind till Dabwali, 60 km away.
सिरसा। मुख्य सड़कों पर रात के समय घूमते हुए बेसहारा पशु। संवाद
सिरसा। शहर में बेसहारा पशु इन दिनों आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गए है। रात के समय में इनकी संख्या दो गुणा हो जाती है। इनको पकड़ने के लिए नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान जारी है। पशुओं को पकड़कर कर जिले भर की गोशालाओं व नंदीशालाओं में भेजा जा रहा है। 60 किलोमीटर दूरी डबवाली हो या चोपटा, डिंग आदि सभी गोशालाओं में मांग के अनुरूप पशु छोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण आवागमन में वक्त लगता है। ऐसे में अभी अभियान धीमी गति से चल रहा है। दिवाली के बाद पशु पकड़ो अभियान में तेजी लाई जाएगी। धुंध के समय में मुख्य सड़कों पर हादसा न हो, इसके लिए प्लानिंग बनाकर कार्य किया जाएगा। गोशलाओं और नंदीशालाओं में चार हजार के आसपास पशुओं को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


इनमें अधिकतर गोशालाओं व नंदीशाला को पशुओं के चारे आदि के लिए गोसेवा आयोग से पैसा मिल रहा है। जिन गोशालाओं व नंदीशाला का पैसा नहीं मिल रहा है। उसका भुगतान नगर परिषद की ओर से प्रति पशु के हिसाब से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधारू पशु बने हुए हैं समस्या

नगर परिषद प्रशासन एक साल से निरंतर पशु पकड़ो अभियान चलाए हुए है। इसके तहत बेसहारा और दुधारू पशुओं दोनों को पकड़ा जाता है। पशुओं के लिए जुर्माना राशि 5100 रुपये रखी गई है। इसके बाद भी दुधारू पशु मालिक अपने पशुओं को खुले में छोड़ने से नहीं कतराते हैं। रानियां चुंगी के आसपास के पॉश एरिया व बाजारों में बड़े स्तर पर दुधारू पशु खुले में घूमते हुए नजर आते हैं। नगर परिषद भी कई बार पशुपालकों को नोटिस जारी कर चुका है। इसके बावजूद पशुपालकों में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसी कारण अब जुर्माना राशि लगाई गई है। इतना ही नहीं, यदि कोई जुर्माना देने के बाद पशु को छुड़वाकर ले जाता है और पशु दोबारा पकड़ा जाता है। उस पशु को फिर से मालिक को नहीं दिया जाता है।

जहां पर मिल रही जगह, वहीं पर भेज रहे पशु

सिरसा शहर की नंदीशालाओं और गोशालाओं में लंबे समय से पशुओं को भेजा जाता रहा हैं। इनकी क्षमता को बढ़ाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में जिले की विभिन्न गोशालाओं से पशु लेने की क्षमता पूछी गई थी। उसी अनुरूप सूची तैयार कर पशुओं को छोड़ा जा रहा है। डिंग मंडी हो या डबवाली पशुओं को भेजा जा रहा है। दूरी को ध्यान में रखते बिना शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का प्रयास जारी है।


----
-------------
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। धीमी गति से अभियान चल रहा है। पशुओं को जिले में जिस गोशाला के पास जगह है, वहीं छोड़कर आया जा रहा है। 60 किलोमीटर दूरी डबवाली हो या चोपटा, डिंग आदि सभी गोशालाओं में मांग के अनुरूप पशु छोड़े जा रहे हैं। अभियान को त्योहारी सीजन के बाद तेज किया जाएगा।
- सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article