फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry farmers protested in the grain market due to low price of Narma, committee was formed for settlement

नरमा का भाव कम मिलने से रोषित किसानों ने अनाज मंडी में किया प्रदर्शन, निपटान के लिए कमेटी का हुआ गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested in the grain market due to low price of Narma, committee was formed for settlement
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित अनाज मंडी में बोली के बावजूद फैक्टरी में नरमे की फसल के भाव कम मिलने के विरोध में किसानों ने अनाज मंडी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह के साथ किसानों की बैठक हुई। इस बैठक में विवाद के निपटाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद किसान शांत हुए और नरमे की खरीद को दोबारा शुरू करवाया।
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने बताया कि अनाज मंडी में बोली की बाद भी नरमे की फसल के कम भाव दिए जा रहे हैं। जिससे किसानों में रोष है। सभी तकनीकी पहलुओं को देखते हुए विवाद का हल कर लिया गया है। अब अगर कोई शिकायत होगी तो आढ़ती एसोसिएशन के समक्ष रखी जाएगी, उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि मंडी में बोली के समय फसल का भाव 6500 रुपये तय किया जाता है। लेकिन फसल गीली होने पर फैक्ट्री में उसका भाव 6200 से 6300 मिलता है। मार्केट कमेटी फीस 6500 रुपये पर लेती है। इससे फैक्टरी संचालकों को नुकसान होता है और वो भी विरोध करते हैं। इसी को लेकर कमेटी का गठन कर दिया गया है। किसान को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। फसल पहले से चल रहे सिस्टम के आधार पर बिकेगी। मार्केट कमेटी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed