फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry farmers blocked Jagdev Chowk due to non-availability of urea, also staged a sit-in

यूरिया ना मिलने से गुस्साए किसानों ने लगाया जगदेव चौक पर जाम, धरना भी दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked Jagdev Chowk due to non-availability of urea, also staged a sit-in
जगदेव सिंह चौक पर सड़क पर लेटकर विरोध जताते गुस्साए किसान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की अनाज मंडी में यूरिया खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने जगदेव सिंह चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत किया और यूरिया खाद उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद का वितरण किया जा रहा था। लेकिन कुछ किसानों को खाद देकर वितरण का काम बंद कर दिया गया। बाकी किसानों ने कहा कि वे भी सुबह 4 बजे से कतारों में लगे हैं, इसलिए उन्हें भी खाद दी जाए। लेकिन खाद नहीं मिली। इससे गुस्साए किसान शहर के जगदेव सिंह चौक पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाते हुए धरना देकर बैठ गए। किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगाया और धरना दिया। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसएचओ विक्रम सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कृषि विभाग से क्वालिटी कंट्रोलर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

2600 मीट्रिक टन यूरिया, फिर भी नहीं मिला स्टॉक
गुरुवार को लोहड़ी पर्व होने के कारण किसानों को यूरिया का वितरण नहीं किया गया था। वितरण केन्द्र पर पहुंचे किसानों को शुक्रवार को आकर यूरिया लेने की बात कही गई। वितरण केन्द्र पर करीब 2600 एमटी यूरिया का रैक पहुंचा हुआ है। मकर संक्रांति पर्व होने के चलते आसपास के गांवों के किसान देर रात्रि से ही यूरिया लेने के लिए वितरण केंद्र के बाहर लाइनें लगाकर सर्दी में बैठे रहे। शुक्रवार दोपहर तक करीब 250 किसानों को ही यूरिया का वितरण किया गया। इस कारण अन्य किसानों में भारी आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने जगदेव चौक पर धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने आरोप लगाया कि वितरक अपनी मर्जी से किसानों को यूरिया दे रहे हैं। जिस कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया नहीं मिलने सेउनकी फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले: एक रैक आ चुका, दूसरा आज आएगा, खाद की नहीं है कमी
कृषि विभाग के अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। एक रैक गुरुवार को आ गया था जबकि और स्टॉक की मांग की गई है। शनिवार को भी एक और रैक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि किसान धैर्य रखें, किसी भी किसान को खाद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
जाम से वाहनों की लगी लंबी कतारें
किसानों की ओर से लगाए गए जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जगदेव सिंह चौक पर किसानों के धरना से जनता भवन रोड, सरकुलर रोड, पुरानी सब्जी मंडी, डबवाली रोड तक वाहनों की कतारें लग गई। यातायात पुलिस को ट्रैफिक पर नियंत्रण करना पड़ा। करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम के बाद किसान हटे तो जाम खुला।

यूरिया की मांग को लेकर किसानों ने जगदेव चौक पर धरना लगा दिया था। मौके पर जाकर किसानों से समझा कर उनको धान मंडी में वितरण केंद्र पर लाइनें लगाकर टोकन दिलवाए गए हैं।
-विक्रम सिंह, एसएचओ, सिटी थाना सिरसा।

जगदेव चौक पर धरना लगाकर बैठे यूरिया ना मिलने से आक्रोशित किसान।

जगदेव चौक पर धरना लगाकर बैठे यूरिया ना मिलने से आक्रोशित किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed