फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ANC staff arrested one person with 71.34 grams of heroin

Sirsa News: एएनसी स्टाफ ने 71.34 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ANC staff arrested one person with 71.34 grams of heroin
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ ने वार्ड 13 मंडी कालांवाली निवासी साहिल कुमार को 71.340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इसी मामले में हेरोइन सप्लायर आंबेडकर बस्ती गांव कालांवाली निवासी मनीराम उर्फ झुमा को काबू किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएनसी स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए ओढां कैंचियां कालांवाली पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि साहिल नशा तस्करी का काम करता है, जो नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के अनुसार बताए गए स्थान जंगीर सिंह कॉलोनी मंडी कालांवाली में नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद उन्हें गली में एक शख्स घूमता नजर आया।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त शख्स को काबू करके तलाशी ली तो उक्त शख्स की पायजामे की दाहिनी जेब से मिली एक पारदर्शी पन्नी में हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने साहिल के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी साहिल कुमार ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने बताया कि हेरोइन मनीराम उर्फ झूमा निवासी गांव कालांवाली ने ही लाकर दी है। उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनीराम उर्फ झूमा को भी काबू कर लिया गया। एएनसी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों साहिल कुमार व मनीराम उर्फ झूमा को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed