फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of demanding bribe for plot's NOC

प्लॉट की एनओसी के लिए रिश्वत मांगने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Allegations of demanding bribe for plot's NOC
सिरसा। नेजाडेला कलां के व्यक्ति ने प्लॉट की एनओसी जारी करवाने के लिए जिला योजनाकार कार्यालय के अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने रिश्वत मांगने संबंधित एक ऑडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की है। इसमें आरोपी 30 हजार रुपये में सौदा तय करने की बात कह रहा है और अन्य लोगों को इसकी जानकारी न देने को भी कह रहा है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त को भी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा कि उसकी मां का स्वास्थ्य खराब था। उसके इलाज के लिए उन्हें प्लाट बेचना पड़ा। इसके लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय से एनओसी निकलवानी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एनओसी निकलवाने के लिए कार्यालय के अधिकारियों की ओर से रिश्वत मांगी गई। ऐसे में पीड़ित ने रिश्वत के संबंध में बातचीत करते हुए ऑडियो भी बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ऑडियो में युवक एनओसी निकलवाने के संबंधित बात कर रहा है। इसमें दूसरा व्यक्ति राशि को बढ़ाने के लिए बोल रहा है। पीड़ित बोल रहा है कि 30 हजार तक ही हम दे सकते हैं। उक्त व्यक्ति डीटीपी के बदलने से पहले ही काम करवाने को कह रहा है और अन्य किसी भी को इस संबंध में जानकारी न देना की भी बात कही है। इस संबंध में जिला उपायुक्त व डीटीपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed