{"_id":"6217da64eb76de1829539f8e","slug":"all-registry-completed-for-grain-market-one-kanal-case-stuck-sirsa-news-hsr6251662143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी के लिए सभी रजिस्ट्री हुई पूरी, एक कनाल का मामला अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी के लिए सभी रजिस्ट्री हुई पूरी, एक कनाल का मामला अटका
विज्ञापन
सिरसा। मंडियों को बाहर शिफ्ट करने के लिए 10 रजिस्ट्रियों का कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि जल्द ही मंडी शिफ्टिंग का कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी 1 कनाल भूमि की रजिस्ट्री बाकी है। जिसके नाम भूमि है वह अभी नाबालिग है।
नई अनाज मंडी के लिए बाईपास रोड के साथ लगती मीरपुर व झोपड़ा रोड पर करीब 56 एकड़ 5 कनाल 8 मरला भूमि का चयन किया गया था। जिसके लिए कुल 10 रजिस्ट्री की जानी थी। इनमें से 7 रजिस्ट्री 10 फरवरी तक हो चुकी थी। बाकी बची तीन रजिस्ट्री भी वीरवार को की जा चुकी है। हालांकि अभी 1 कनाल भूमि का मामला अटका है। जिसकी वजह उक्त भूमि के मालिक का नाबालिग होना बताया जा रहा है। क्योंकि कानून के मुताबिक नाबालिग की सहमति मान्य नहीं मानी जाती। अब या तो उसके बालिग होने का इंतजार करना होगा या फिर कोर्ट के द्वारा ही भूमि की रजिस्ट्री हो पाएगी।
चार मंडियां होगी शिफ्ट
एडिशनल मंडी में चार मंडियों को शिफ्ट किया जाएगा। जिनमें अनाज मंडी, सब्जी मंडी, काठ मंडी व चारा मंडी शामिल है। अभी तक लक्कड़ मंडी शहर के रंगड़ी रोड पर संचालित है। तो वहीं सब्जी मंडी व चारा मंडी रानियां रोड पर स्थित है।
विज्ञापन
एडिशनल मंडी बनने के बाद होंगे कई फायदे
एडिशनल मंडी बनने के बाद शहर की स्थिति तो सुधरेगी ही साथ में किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि शहर से बाहर मंडी होने के कारण रानियां, डबवाली व बरनाला की ओर से आने वाले किसानों को अब शहर के बीचों-बीच नहीं आना होगा। क्योंकि सीजन के समय मंडी में बहुत अधिक परेशानी होती है। किसानों को अनाज की ढेरी लगाने के लिए जगह पर्याप्त नहीं मिलती। लेकिन अब इन किसानों की दूरी भी बचेगी और परेशानी भी कम होगी। वहीं शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
मंडी शिफ्टिंग के लिए चयन की गई जगह की रजिस्ट्री हो चुकी है। जिनमें से केवल एक ही रजिस्ट्री शेष रही है। वह भी जल्द पूरी हो जाएगी और इसके पश्चात अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी, सिरसा