{"_id":"65a599ef617be78d2c01d023","slug":"alert-for-cyber-crime-in-sirsa-sirsa-news-c-128-1-svns1027-13595-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें : एसपी
Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिलावासियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि गूगल पे, पेटीएम, फोन-पे आदि के माध्यम से पैसों का लेन देन करते समय धोखाधड़ी होती है। ऐसे में सावधानी बरत कर इन एप का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि आप जब किसी भी संस्था या कंपनी की बेवसाइट पर लिखे नंबरों पर कॉल करते हो तो ये किसी भी साइबर अपराधी के हो सकते है। इसलिए ऐसे नंबरों पर कॉल करते समय सावधानी बरतें। व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें। बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा आप किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें।