फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agent came out with diamond bangle and chain from bank locker, pocket cut at the gate

Sirsa News: बैंक लॉकर से डायमंड के कड़े और चेन लेकर निकला आढ़ती, गेट पर कटी जेब

Fri, 24 Feb 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Agent came out with diamond bangle and chain from bank locker, pocket cut at the gate
बैंक से बाहर आते समय चोरी की घटना होने मामले की जांच करते शहर थाना पुलिस कर्मी। 
सिरसा। शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय होता जा रहा है। शुक्रवार को भी बैंक से बाहर निकलते समय दो महिलाओं ने आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक की जेब तराश दी और कोट की जेब में रखे डायमंड के दो कड़े, एक चेन व एक लॉकेट चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित ने बैंक से बाहर निकलते ही जेब की जांच की तो पर्स में रखे आभूषण गायब मिले। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ई ब्लॉक निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह डबवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से आभूषण निकालने गया था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह डायमंड के दो कड़े, एक चेन व एक लॉकेट निकालकर वापस लौट रहा था। जब वह गेट से बाहर निकलने लगा तो अंदर बैठी दो महिलाएं भी खड़ी होकर उसके साथ बाहर आने लग गई। एक महिला उसके आगे तो दूसरी महिला उसके पीछे खड़ी हो गई। जिसके बाद उक्त महिलाएं उसे धक्का मारती रही और वह वहां से आगे-पीछे होने का प्रयास करने लगा। ऐसे में उक्त महिलाएं बैंक से बाहर निकलकर तेजी से दौड़ती हुई चली गई। जब वह बैंक से बाहर दो से तीन सीढि़यों पर उतरा तो उसने कोट की जेब की जांच की। लेकिन जेब में रखे हुए कड़े, लॉकेट और अन्य आभूषण पर्स सहित गायब हो गए। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बैंक में तैनात नहीं था सुरक्षा कर्मी, चोरी की बढ़ रहे हैं मामले
वहीं पीड़ित ने बताया कि बैंक में उस समय कोई भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था। इस कारण उसके साथ चोरी की वारदात हो गई है। वहीं उन्होंने कहा कि बैंक में उन्होंने आभूषणों को संभालकर रखा था। लेकिन यहां पर भी आभूषण सेफ नहीं है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की है और मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती बोले : जल्द ही आरोपियों को नहीं किया काबू तो मंडी बंद कर धरना-प्रदर्शन करेंगे
वहीं पीड़ित आढ़ती एसोसिएशन का संरक्षक है। चोरी की सूचना मिलने के बाद आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि पहले भी मंडी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले से जुड़े आरोपियों को जल्द ही काबू नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने के बाद मंडी बंद करने को भी मजबूर हो सकते हैं।

पहले भी हो चुकी है जेब से नकदी चोरी की घटनाएं
बता दें कि शहर में पहले भी महिलाओं के द्वारा चोरी किए जाने के कई मामले सामने आ चुका है। शहर में करीब दो सप्ताह पहले ही एक किसान बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा में सवार होकर आढ़ती को एक लाख रुपये की राशि जमा करवाने के लिए आ रहा था। ऐसे में शहर के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर ऑटो में दो महिलाएं सवार हो गई। जोकि आंबेडकर चौक पर उतर गई। ऐसे में किसान शहर के सांगवान चौक पर उतरकर उसने जांच की तो उसकी जेब से एक लाख की नकदी गायब मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। हालांकि इससे पहले एक महिला को चोरी करते हुए बस में सवार एक व्यक्ति ने पकड़ लिया था और उसकी धुलाई भी की थी। लेकिन मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी। जिसके चलते महिला चोर गिरोह का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। अ

अधिकारी बाेले
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिलाओं पर ही शक जताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

-अमित बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed