Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After a year, the construction of the road started on Hisar Road, now digging started on the other side

Sirsa News: एक साल बाद हिसार रोड पर शुरू हुआ था सड़क का निर्माण, अब दूसरी तरफ खोदाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After a year, the construction of the road started on Hisar Road, now digging started on the other side
सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ी जा रही हिसार रोड व दूसरी तरफ हो रहा निर्माण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकारी विभागों का आपस में तालमेल न होने के कारण हिसार रोड की स्थिति अब खराब हो चुकी है। एक विभाग ने हिसार रोड पर खोदाई कर एक वर्ष बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया है तो दूसरे विभाग ने नई सीवरेज लाइन डालने के लिए वहां खोदाई का काम भी शुरू कर दिया है। जिसके कारण हिसार रोड पर स्थित करीब 500 दुकानदारों का काम बीते एक वर्ष से प्रभावित है। रोड पर खुदाई का काम होने के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के हिसार रोड पर बस स्टैंड से लेकर खैरपुर चौकी तक एक वर्ष से अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण बीते एक वर्ष से हिसार रोड की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। एक वर्ष बाद अब जाकर रोड पर पुनर्निर्माण का शुरू हो पाया है। आधे रोड पर ही अभी ठेकेदार की ओर से पत्थर डालकर वहां निर्माण का काम शुरू हो पाया है। अब जन स्वास्थ्य विभाग ने नई सीवरेज लाइन डालने के लिए हिसार रोड पर ही खैरपुर के पास रोड की खुदाई करने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से खैरपुर डिस्पोजल से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक नई सीवरेज लाइन डाली जानी है। जिसके कारण शहरवासियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

40 लाख की लागत से डाली जानी है 28 इंची बड़ी सीवरेज लाइन
खैरपुर डिस्पोजल से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक 30 वर्ष पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। जोकि अब पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है और कई बार धंस भी चुकी है। जिसके पश्चात जन स्वास्थ्य विभाग ने अब 40 लाख की लागत से नई सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया है। यहां पर 28 इंची बड़ी सीवरेज लाइन डाली जानी है। जिसके चलते खैरपुर, खन्ना कॉलोनी, गोबिंद नगर, डीसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गुरुनानक नगर, फ्रैंड्स कॉलोनी वासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में तैयार किया था प्रोजेक्ट, लेकिन नहीं हुआ था मंजूर
शहर के हिसार रोड स्थित खैरपुर से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक पाइप लाइन डालने के लिए वर्ष 2020 में प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। लेकिन मुख्यालय की ओर से अनुमति न मिलने के कारण प्रोजेक्ट मंजूर नहीं हो पाया। हालांकि वर्ष 2021 में ही हिसार रोड पर नगर परिषद की ओर से अमृत योजना तक तहत पाइप लाइन डालने के लिए काम शुरू हुआ था। दोनों विभागों का आपस में तालमेल होता तो एक साथ ही पाइप लाइन डलने का काम पूरा हो सकता था। लेकिन विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण अब दूसरी बार रोड पर खोदाई का काम शुरू हुआ है।
शहर के हिसार रोड पर खैरपुर से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। पहले मुख्यालय की ओर से अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब अनुमति मिलने के बाद रोड पर सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू हो पाया है। एक सप्ताह के अंदर काम पूरा होने की उम्मीद है।
-रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा ।
हिसार रोड पर ही दुकान है। बीते एक वर्ष तक रोड पर निर्माण का काम चलने के कारण काम ठप था। अब दो दिन से काम शुरू हो पाया था कि दूसरे विभाग ने रोड पर फिर से पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया है।
-नवदीन खुंगर, दुकानदार
रोड के साथ ही चाय का खोखा है। दुकान पर नाम मात्र ही काम है। जबकि इससे पहले काफी लोग दुकान पर चाय पीने के लिए आते थे लेकिन धूल मिट्टी उड़ने के कारण स्थिति खराब हो रही है। इससे काम भी पुरी तरह से ठप हो चुका है।
राजेंद्र कुमार, दुकानदार
रोड पर खोदाई का काम होने के कारण 25 फीसदी ही काम रह गया है। जिसके कारण दुकान का किराया भी निकालना मुश्किल हो गया है। आर्थिक रूप से भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सुखचैन मेहता,
रोड पर पहले भी पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। अगर दूसरा विभाग भी उसके साथ ही लाइन डालने का काम कर लेता तो अच्छा होता। अब दूसरी बार यहां पर खोदाई करने का काम चल रहा है।
अशोक मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed