फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Advocate Jarnail Singh Brar arrested in Sirsa for threatening to kill CM Manohar Lal and Home Minister Anil

Sirsa: सीएम मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिज विज की हत्या की धमकी देने का आरोप, एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 03:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

सिरसा पुलिस ने एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री की हत्या करने की धमकी देने का एक मैसेज सोशल मीडिया पर किया था। 

विज्ञापन
Advocate Jarnail Singh Brar arrested in Sirsa for threatening to kill CM Manohar Lal and Home Minister Anil
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री की हत्या करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ को गत रात्रि उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ने एक मैसेज लिखकर उसको ग्रुप में शेयर कर दिया था। उन्होंने लिखा था कि किसान आंदोलन में शहीद होने वाले शुभकरण पर गोलियां सरकार के आदेश पर चलाई गई है। अगर सरकार इस बात को नहीं मानती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज को एक महीने के अंदर अंदर आपना लाई डिटेक्ट टेस्ट करवाना चाहिए।

विज्ञापन


अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अपना लाई डिटेक्ट टेस्ट नहीं करवाते तो मैं इनकी हत्या करने को मजबूर रहूंगा। उन्होंने लिखा था कि किसान आन्दोलन पर गोलियां चलाना कायरता और भारत की एकता, अखंडता, लोकतंत्र पर सीधा हमला है। भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गोलियां मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश के बिना कभी नहीं चलाईं जाती। उन्होंने लिखा था कि मैं किसान आन्दोलन पर गोलियां चलाना और शुभकरण की हत्या लोकतंत्र की हत्या मानता हूं।
विज्ञापन


आन्दोलन करना, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल आधार है। आम लोगों पर गोलियां चलाने का अधिकार सिर्फ तभी है जब आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा हो। लेकिन किसान आन्दोलन में ऐसा कोई खतरा नहीं था। लोकतंत्र में प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है इसलिए सबसे पहला लोकतंत्र पर हमला आन्दोलनकारी किसानों को हरियाणा की सीमा पर रोकना है। ट्रैक्टरों को रोकना दूसरा हमला है। गोलियां और आंसू गैस चलाना तीसरा बड़ा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस वायरल मैसेज की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed