फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Adulterated ghee and milk, three dairies of Chief Minister Udayadaste were raided, a complaint was made to prepare

मिलावटी घी और दूध मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की तीन डेयरियों पर दबिश, तैयार करने की मिली थी शिकायत

Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Adulterated ghee and milk, three dairies of Chief Minister Udayadaste were raided, a complaint was made to prepare
रानियां रोड स्थित डेयरी पर सैंपल लेने के लिए पहुंचे टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
मिलावट की शिकायत मिलने पर हिसार सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शहर में दूध डेयरियों पर दबिश देकर छह सैंपल लिए हैं। टीम ने बुधवार को रानियां रोड पर दो डेयरियों और कंगनपुर रोड पर एक डेयरी फार्म की जांच की है। टीम ने दूध, दही, घी, पनीर व क्रीम के सैंपल भरे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने डेयरी संचालक के दस्तावेज और लाइसेंस की भी जांच की। एक डेयरी संचालक के पास लाइसेंस नहीं पाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया की अगुवाई में रानियां रोड पर प्रेम ठकराल डेयरी पर दबिश दी गई। टीम ने यहां से घी व दूध के सैंपल लिए। यहां डेयरी संचालक के पास लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके पश्चात टीम रानियां रोड पर ही मिढ़ा डेयरी पर पहुंची। जहां से टीम ने घी व दही के सैंपल लिए। बाद में टीम ने कंगनपुर रोड पर देवीलाल पार्क के समीप श्रीराम डेयरी पर छापा मारा। यहां से टीम ने पनीर व क्रीम के सैंपल लिए।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन और शिकायत मिलने पर दी दबिश
खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि त्योहारी सीजन और शिकायत आने पर दूध, घी, पनीर के सैंपल लिए गए हैं, जिसके बाद टीम ने शहर में अलग-अलग जगह डेयरियों पर दबिश देकर जांच की और छह सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में मिलावटी घी और दूध तैयार होने की थी शिकायत
सीएम फ्लाइंग के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सिरसा शहर में मिलावटी घी, दूध तैयार हो रहा है, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की है। तीन जगह से टीम ने डेयरियों से घी, दूध, क्रीम, दही के सैंपल लिए हैं। लैब से रिपोर्ट में अगर खाद्य सामग्री निम्न स्तर की पाई गई तो संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed