{"_id":"5e9735308ebc3e76c6049753","slug":"administration-will-conduct-another-survey-sirsa-news-rtk550959559","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 बूथों पर अब दोबारा सर्वे करवाएगा प्रशासन, नए प्वाइंट जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 बूथों पर अब दोबारा सर्वे करवाएगा प्रशासन, नए प्वाइंट जोड़े
विज्ञापन
लॉक डाउन में प्रशासन ने जिले में लोगों को राशन वितरण, भोजन, दवाईयां आदि जरूरतमंदों चीजों के लिए सर्वे का काम शुरू किया है। यह सर्वे सात अप्रैल को शुरू किया गया था। सरकार के आदेशानुसार इसे एक दिन में पूरा करना था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी सभी 130 बूथों का डाटा ऑनलाइन साइट पर अपलोड नहीं किया जा सका। 130 बीएलओ में से करीब आठ बीएलओ की रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन अब प्रशासन ने इस सर्वे में कुछ नए प्वाइंट जोड़ दिए हैं। जिसमें कि लोगों से उनकी फैमली आईडी भी पूछी जाएगी। यदि उनकी फैमिली आईडी नहीं है तो बीएलओ ऑनलाइन ही उनकी फैमली आईडी बनाएगा। कोई परिवार कोविड-19 में फंड डोनेट करना चाहता है तो उसकी भी जानकारी भरी जाएगी। साथ ही यह सर्वे अब ऑनलाइन होगा। ऐसे में बीएलओ को दोबारा से फील्ड में जाकर सर्वे पूरा करना होगा। वहीं पिछले एक सप्ताह से जिस साइट पर बीएलओ को डाटा अपलोड करना है वह बंद पड़ी है।
31 वार्ड में होना है सर्वे
शहर के 31 वार्ड में करीब 130 पोलिंग बूथ हैं। पोलिंग बूथ के आधार पर ही 130 यूनिट लेवल कमेटी का गठन किया गया है। जो कि घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बेसहारा लोगों की मदद के लिए सर्वे करेगी। सर्वे टीम पता करेगी कि जरूरत मंद लोगों को सूखा राशन चाहिए या पका हुआ भोजन। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है, उन्हें अप्रैल महीने का राशन मुफ्त में दिया जाएगा। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन लोगों को समाज सेवी संस्थाओं से राशन मुहैया करवाने का प्रयास करेगी। इसके अतिरिक्त यदि समाज सेवी संस्थाओं के पास राशन नहीं है तो सरकारी पैसे से उन्हें राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को दी जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर लेवल कमेटी है।
दस सेक्टर लेवल कमेटी, हर में छह सदस्य
सिरसा शहर में कुल 10 सेक्टर लेवल कमेटी बनाई गई है। जिसमें कि छह सदस्यों को शामिल किया गया। जिसमें पार्षद, सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। सेक्टर लेवल कमेटी के ऊपर जोनल लेवल कमेटी है। जिसमें कि नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह, एकाउंट ऑफिसर सुरेंद्र मेहता, नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह है। यूनिट लेवल कमेटी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक रिहायशी इलाके में राशन वितरण, भोजन, दवाईयां आदि वितरण का कार्य करेंगी। यह कमेटी घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों, महिलाओं व बेसहारा लोगों की मदद प्राथमिकता से करेंगी। इनको रिहायशी क्षेत्र के बीपीएल परिवारों, श्रमिकों, जरूरतमंद नागरिकों की सूचि दी जाएगी।
विज्ञापन
दो तरह के सर्वे
सर्वे फार्म में प्रथम कॉलम में परिवार के मुखिया, परिवार के सदस्यों की संख्या, राशन कार्ड है या नहीं, उसे सूखे राशन की जरूरत है या पके हुए राशन की जरूरत है। यह फार्म सालाना एक लाख 80 हजार की कम जनसंख्या वाले लोगों को शामिल किया गया है। जबकि दूसरे कॉलम में जबकि मेडिसन की जरूरत है, थेरेपिस्ट की जरूरत, ओल्ड एज केयर की जरूरत के लिए कोई सालाना आय का क्राइटेरिया नहीं रखा गया।
सर्वे के लिए कुछ नए प्वाइंट शामिल किए गए हैं। सर्वे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा।
-गुरशरण सिंह, सचिव, नगर परिषद सिरसा।