फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action against private school buses, expired medicines found

Sirsa News: निजी स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई, मिली एक्सपायरी दवाएं

Mon, 15 Apr 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Action against private school buses, expired medicines found
एक्सपायरी दवाएं।
सिरसा। महेंद्रगढ़ जिले में हुए स्कूल बस हादसे के बाद सोमवार को भी यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की जांच की। यातायात पुलिस ने 25 स्कूल बसों में खामियां पाए जाने पर उनके चालान काटे और दो बसों काे जब्त किया है। जांच के दौरान एक स्कूल बस के फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायरी दवा दवाएं भी मिली। वहीं रानियां में विरोध स्वरूप संचालकों ने अपने स्कूलों को बंद रखा है।
विज्ञापन

इधर, सिरसा में सोमवार को कई निजी स्कूल संचालक डीसी से मिले और नियमों को पूरा करने के लिए मोहलत की मांग की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने भी सोमवार को दो स्कूलों का निरीक्षण किया। आरटीए कार्यालय में निजी स्कूल बसें पासिंग के लिए पहुंचती रही। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद से ही प्रशासन निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। सोमवार को भी यातायात पुलिस ने सुबह स्कूल लगने के समय व दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होने के बाद निजी स्कूलों के वाहनों की जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

सुबह जांच के दौरान एक स्कूल बस की फर्स्ट एड किट जांची गई तो उसमेंं एक्सपायरी डेट दवाएं मिली। यातायात पुलिस ने इस बस का चालान कर उसे जब्त कर लिया। इसके बाद यातायात पुलिस ने सभी चौराहों पर जाकर निजी बसों की चेकिंग की। जिसमें अधिकांश निजी बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। जांच में कई बसें अनफिट पाई गईं, वहीं कुछ बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे मिले। इसके अलावा स्कूल बस चालक व परिचालक बिना वर्दी के मिले। यातायात पुलिस ने ऐसी 25 स्कूल बसों के चालान काटे हैं और 2 स्कूल बसों को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-निजी स्कूल बस संचालक मिले डीसी से

निजी स्कूलों पर चल रही कार्रवाई को लेकर सोमवार को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला।शिष्टमंडल में शामिल स्कूल संचालकों ने महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे पर पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस हादसे के बाद एकाएक प्रशासन ने स्कूल बसों को चेक करना आरंभ कर दिया। 100 से अधिक स्कूल बसों के चालान काटे जा चुके हैं, कई बसें जब्त कर ली गई हैं। यही नहीं पुलिस कर्मचारी रात के समय स्कूल बस चालकों के घर जाकर कागज चेक कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि स्कूल बस चालक व परिचालक की ट्रेनिंग का अलग बैच इसी महीने निकाला जाए। स्कूल बसों में जीपीएस व सीसीटीवी लगवाने का कार्य जल्द नहीं हो सकता, इसके लिए समय दिया जाए। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि आगे से वह सभी वाहनों को अच्छी स्थिति में लेकर आएंगे और शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। ब्लाॅक स्तर पर स्कूल पासिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि समय पर बसों को चेक करके उनको पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाए। चालकों के मेडिकल चेकअप के विशेष व्यवस्था की जाए, शनिवार को इन चालकों को यह सुविधा दी जा सकती है।



-रानियां में स्कूल रहे बंद

प्रशासनिक कार्रवाई को चलते रोष स्वरूप रानियां में स्कूल संचालकों ने दो दिनों के लिए अपने स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। सोमवार को रानियां में सभी निजी स्कूल बंद रहे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रानियां के अध्यक्ष राजाराम डुडी ने बताया कि महेंद्रगढ़ में हुई बस दुर्घटना बहुत ही दुखद है और सारी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसके प्रति संवेदनशील है। परंतु सरकार की तरफ से सिर्फ कागज और चालान की गिनती पूरी करने के लिए पिछले दो दिनों से चल रही कार्रवाई के चलते स्कूल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रानियां ने 2 दिनों के बंद का आह्वान किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।



इन निर्देशों के पालन करे चालक

सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम और नोडल अधिकारी अमित मनहर ने न्यू सतलुज पब्लिक स्कूल नेजा डेलां की 21 बसों और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की 3 बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईईओ ने सभी ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए कि सभी बसों में फर्स्ट एड को प्रयोग करना है। वहीं इसको प्रयोग करनी की ट्रेनिंग होनी चाहिए। वहीं सभी बस संचालक स्कूल ड्रेस में हो। जितनी बसों में जगह हो उतने ही बच्चाें को बिठाएं। वहीं जो बच्चे बसों में है उनके नाम, अभिभावक के नाम और फोन नंबर के साथ उनकी लिस्ट होनी अनिवार्य करनी होगी।




पासिंग के लिए पहुंची 5 स्कूलों की बसें

सिरसा में सोमवार को निजी स्कूल बसों की पासिंग के लिए भी आरटीए कार्यालय में बसें आती जाती रही। सोमवार को 5 निजी स्कूलों की बसें पासिंग के लिए पहुंची। जिसमें से तीन बसें फिट पाई गई, जिनको पासिंग सर्टिफिकेट दे दिया गया, जबकि 2 बसों में खामियां मिलने पर उनकी पासिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed