{"_id":"62c4795eac9c514fce087ca7","slug":"accused-on-the-maths-teacher-for-keeping-a-wrong-eye-on-the-girl-students-villagers-put-a-lock-on-the-gate-of-the-government-school-sirsa-news-hsr635942962","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित शिक्षक पर लगाए छात्राओं पर गलत नजर रखने के आरोप, ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित शिक्षक पर लगाए छात्राओं पर गलत नजर रखने के आरोप, ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
अरनियांवाली स्कूल के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव अरनियांवाली के सरकारी स्कूल में तैनात गणित शिक्षक के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल गेट को ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने शिक्षक पर विद्यार्थियों के प्रति गलत व्यवहार, छात्राओं पर गलत नजर रखने और स्कूल में गालियां निकालने के आरोप लगाते हुए उसके तबादले की मांग की है। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षा अधिकारियों की ओर से लिखित में मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक का तबादला कर दिया
मामले के अनुसार गांव बकरियांवाली निवासी प्रदीप कुमार बाना अरनियांवाली सरकारी स्कूल में गणित शिक्षक है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शिक्षक न केवल बच्चों के साथ गलत व्यवहार करता है, बल्कि उन्हें गालियां भी देता है। इसके अलावा स्कूल समय के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता है, जिस कारण बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षक की हरकतों के बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते टीचर के हौसले बुलंद हो गए और वह छात्राओं से भी अभद्र भाषा में बात करने लगा और गलत नजर रखने लगा। इस मामले में ग्रामीण दो दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि उक्त शिक्षक का तुरंत प्रभाव से यहां से तबादला किया जाए। सूचना मिलने पर चोपटा थाना प्रभारी व खंड के बीईओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की, लेकिन ग्रामीण लिखित में तबादला आदेश की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद बीईओ के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण सहमत हो गए और ताला खोल दिया।
वर्जन
शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से शिकायत दी गई है। इसके बाद शिक्षक का तबादला कर दिया गया है। विभागीय जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। आगामी कार्रवाई मुख्यालय से आदेश आने के बाद की जाएगी। - संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा ।