{"_id":"65d22ca8251b597555019339","slug":"accused-of-stealing-generator-battery-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115360-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जनरेटर की बैटरी चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जनरेटर की बैटरी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने गांव मल्लेकां क्षेत्र से जनरेटर की बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संत राम निवासी गांव मल्लेकां के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। अनिल कुमार वासी भूसकॉल, बिहार हाल गांव मल्लेकां की शिकायत पर सदर थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सुखदेव सिंह ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी मल्लेकां पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई थी। टीम ने जांच के दौरान आरोपी मल्लेकां निवासी संत राम को गिरफ्तार कर बैटरी बरामद कर ली है।
लैपटॉप और नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सिरसा। थाना शहर पुलिस ने अनाज मंडी स्थित दुकान से लैपटॉप तथा हजारों की नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव खाजाखेड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुकान संचालक मुकेश कुमार वासी कंगनपुर रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसकी जांच जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार को सौंपी गई थी। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिया गया है।