फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of cheating in the name of getting job in HKRN arrested

Sirsa News: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting job in HKRN arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
सिरसा। डबवाली की आर्थिक अपराध शाखा ने नवीन कुमार निवासी बनवाला को गिरफ्तार किया है। नवीन पर रुपये लेकर हरियाणा कौशल रोजगार में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि 16 जुलाई को भूपेंद्र सिंह निवासी रिसालिया खेड़ा, तहसील मंडी डबवाली की शिकायत पर कौशल रोजगार निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने पर अभियोग दर्ज किया था। जांच के दौरान एएसआई रविंद्र कुमार आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि वह कृष्ण कुमार से मिला था। कृष्ण ने उससे कहा कि उसकी ऊपर तक पहचान है और वह उसको हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नौकरी लगवा देगा। आरोपी कृष्ण ने नौकरी लगवाने के नाम पर नवीन कुमार निवासी हिसार से उसकी बात करवाई। इस मामले में कमल कुमार भी उसका साथ दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार ने उससे इस काम के लिए 89 हजार रुपये मांगे, जो उसने किश्तों में उनको दे दिए। आरोप है कि उससे रुपये ले लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई गई। आरोप है कि जब उसने उक्त लोगों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed