फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   About 56 thousand students will give board exam at 100 centers of the district

जिले के 100 केंद्रों पर करीब 56 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
About 56 thousand students will give board exam at 100 centers of the district
सिरसा। कोरोना महामारी के बाद पहली बार दसवीं और 12वीं की बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं होने जा रही हैं। अप्रैल माह में जिले में बोर्ड परीक्षाएं होंगी। जिसकी शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड ने जिले में इस बार 100 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

वहीं इस बार गांवों के सरकारी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ताकि आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शहर में बने केंद्रों पर जाने की जरूरत न पड़े। शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए 100 केंद्रों पर करीब 56 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई को केंद्रों की सूची भेजकर निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। वहीं डीईओ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। एक केंद्र पर करीब 288 परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन

दो साल बाद हो रही ऑफलाइन परीक्षाएं
कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई। उस दौरान बोर्ड परीक्षाएं दो बार रद्द की गई। अब कोरोना महामारी के बाद पहली बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। जिसके दौरान शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये उपमंडल में परीक्षा केंद्र
सिरसा- 50
डबवाली - 18
कालांवाली- 10
ऐलनाबाद- 22
सिरसा शहर में इन केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं
1. सिरसा
- अहमदपुर, जीएचएस
- भरोखां, जीएचएस
- भावदीन, जीएचएस
- चाहरवाला, जीएचएस
- चामल, जीएचएस
- दड़बा कलां, जीएचएस
- डिंग, जीएचएस
- गुड़िया खेड़ा, जीएचएस
- जमाल, जीएचएस
- झोरड़ावाली, जीएचएस
- कागदाना, जीएचएस
- कंवरपुरा, जीएचएस
- माधोसिंघाना, बी- 1, 2 जीएचएस
- मौजदीन, जीएचएस
- नाथूसरी चोपटा, जीएचएस
- नाथसूरी कलां, जीएचएस
- नेजाडेला कलां, जीएचएस
- नेहराना, जीएचएस
- पन्नीवाला, जीएचएस
- रामपुरा, जीएचएस
- रंधावा, जीएचएस
- रूपावास, जीएचएस
- साहूवाला-, जीएचएस
- आर्य स्कूल सिरसा, जीएचएस
- आर्य स्कूल बी-1 जीएचएस
- जीजीएसएस, मेला ग्राउंड, जीएचएस
- मॉडल संस्कृति स्कूल, अनाज मंडी, जीएचएस
- आरकेपी स्कूल
- आरएसडी स्कूल सेठ सागरमल सुराना स्कूल
- मिनर्वा स्कूल
- पार्वती स्कूल
- जयभारत स्कूल
- सेंट्रल स्कूल
- जीएचएस, महावीर दल
- विद्या निकेतन
- जीएचएस, खैरपुर
- जीएचएस, कीर्ति नगर
- जीएचएस, शाहपुर बेगू
- सेंट्रल स्कूल बी- 2
जिला में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत परीक्षाओं के लिए 100 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और केंद्रों की जांच की जा रही है।
-संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed