फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man had come to Lohgarh from village Dhaba in Rajasthan to take intoxicants, died while injecting

नशा लेने के लिए राजस्थान के गांव ढाबा से लोहगढ़ आया था युवक, इंजेक्शन लगाते समय हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man had come to Lohgarh from village Dhaba in Rajasthan to take intoxicants, died while injecting
गांव लोहगढ़ के पास ओवर डोज के कारण हुई मौत के बाद मृतक। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरीवाला। राजस्थान की सीमा से सटे गांव लोहगढ़ के पास स्थित करणी ब्रांच के पास रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी। युवक की पहचान राजस्थान संगरिया के गांव ढाबा निवासी 20 वर्षीय अभय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक अपने गांव ढाबा से नशा लेने के लिए लोहगढ़ में आया था और सुनसान जगह होने के कारण वह वहीं पर ही खड़ा होकर इंजेक्शन लगा रहा था। इसके दौरान उसकी मौत हो गई और इंजेक्शन हाथ में ही रह गया।
पुलिस ने बीते दिन शव को कब्जे में ले लिया था और मृतक की पहचान के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। ऐसे में मामले की सूचना उसके परिजनों को मिलने के बाद सुबह वह डबवाली स्थित अस्पताल में पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के सुनील के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर डबवाली क्षेत्र के ही तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चार घंटे तक मोटरसाइकिल पर ही पड़ा रहा युवक
मौत होने के बाद युवक बाइक पर मुंह के बल गिर गया था। ऐसे में आसपास के लोगों ने जब उक्त युवक को देखा तो उन्हें लगा कि युवक मोटरसाइकिल पर सो रहा है। तीन से चार घंटे बीतने के बाद भी युवक वहां से नहीं गया तो लोगों ने उससे हिलाया। लेकिन युवक की तरफ से कोई भी हलचल नहीं हुई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने उक्त युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह किलोमीटर दूर है लोहगढ़ सेेे राजस्थान का गांव ढाबा
मृतक की पहचान गांव ढाबा, तहसील संगरिया, जिला हनुमानगढ़ निवासी 20 वर्षीय अभय सिंह के रूप में हुई है। मृतक तीन भाई है। मृतक सबसे छोटा था व अविवाहित था। मृतक घर की 5 बीघा जमीन में खेती का कार्य करता था। कुछ समय पहले ही गलत संगती का शिकार होने से चिट्टे का सेवन करने लगा। बता दे कि मृतक का घर घटना स्थल से छह किलोमीटर दूर है।
एक सप्ताह पहले ही डबवाली के गांव सकताखेड़ा में ओवरडोज से युवक की हुई थी मौत
एक सप्ताह पहले ही डबवाली के गांव सकताखेड़ा निवासी एक युवक की नशे की ओवरडोज लेने से मौत हो गई है। युवक की पहचान गुरप्रीत उफ गोरी के रूप में हुई थी। जोकि गांव के पंचायत घर में नशा का इंजेक्शन लगा रहा था और इस दौरान उसकी मौत हो गई। दो सप्ताह में अब तक कुल छह युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है।

मृतक के भाई सुनील के बयान के आधार पर मृतक को इस नशे के कार्य में धकेलने व तस्करी करने वाले तीन सप्लायरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। - राजकुमार, चौकी इंचार्ज, चौटाला, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed