फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A minor girl who went to Punjab with her parents was raped

Sirsa News: माता-पिता के साथ पंजाब गई नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A minor girl who went to Punjab with her parents was raped
सिरसा। पंजाब के लुधियाना में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ खेत में अज्ञात ने जबरन दुष्कर्म किया। घरवालों को इसका पता 11 सितंबर को तब चला जब नाबालिग के पेट में दर्द होने पर घरवाले उसे उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो वह गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग का बयान दर्ज कर जीरो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। उसके मां-बाप चोपटा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। करीब चार माह पहले वह अपने मां-बाप के साथ पंजाब के लुधियाना में गई थी।
विज्ञापन


माता-पिता यहां पर एक किसान के खेत में मजदूरी करते थे। वह भी उनके साथ खेत में जाती थी। एक दिन एक अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़कर दूसरे खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि डर के मारे उसने अपने मां-बाप को कुछ नहीं बताया। खेत का काम पूरा होने पर वह मां-बाप के साथ वापस चोपटा आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सितंबर को उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद मां उसे अस्पताल ले आई। चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम का कहना है कि डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो वह तीन माह की गर्भवती पाई गई। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर दी। इस मामले में आगामी कार्रवाई पंजाब की लुधियाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed