{"_id":"682393bf37b93bde380a9955","slug":"a-laborer-from-bathinda-was-found-hanging-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137788-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फंदे पर लटका मिला बठिंडा निवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फंदे पर लटका मिला बठिंडा निवासी मजदूर
Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला बठिंडा निवासी मजदूर शहर के भादरा बाजार में फंदे पर लटका मिला।
पंजाब के जिला बठिंडा निवासी 32 वर्षीय अमरजीत मजदूरी करता था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले सात माह से भादरा बाजार में किराये के मकान में रह रहा था। वह मंगलवार दोपहर अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा।
शुरुआती तौर पर पता चला है कि अमरजीत नशे का आदी था। उसके परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है लेकिन उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
फतेहाबाद। शहर क्षेत्र निवासी सिरसा जिले के पुलिसकर्मी की बेटी के आत्महत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी अर्जुन यादव ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया था। इसी कारण उनकी बेटी ने सोमवार को घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से सुसाइड नोट मिला था। बताया गया है कि पीड़िता दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिन बाद ही उसे यूजीसी नेट में शामिल होना था।