{"_id":"644c033d996aa175300f6f14","slug":"a-clerk-in-embezzlement-case-in-police-custody-sit-is-interrogating-sirsa-news-c-21-hsr1034-119063-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस हिरासत में गबन मामले का एक क्लर्क, एसआईटी कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस हिरासत में गबन मामले का एक क्लर्क, एसआईटी कर रही पूछताछ
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद में वाहन रजिस्ट्रेशन और चालक लाइसेंस बनाने से प्राप्त हुई दो करोड़ 32 लाख रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा न करवाने के मामले में एसआईटी ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एसआईटी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है।
मामले की जांच करने के लिए एसआईटी ने विभाग से पुराना रिकॉर्ड तलब किया है। पुराने रिकॉर्ड की जांच किए जाने के बाद एसआईटी पूरे मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी जांच करेगी। हालांकि प्राथमिक जांच में अभी तक कोई भी बड़ा अधिकारी मामले में संलिप्त नहीं पाया गया है। जांच पूरी होने के बाद अन्य अधिकारियों की भूमिका सामने आ सकती है। पुलिस की ओर से बैंक अधिकारियों से भी पूरे वर्ष की सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई थी। जिसकी जांच के बाद मामले से जुड़े कई अन्य लोग भी सामने आ सकते हैं। गबन करने के लिए उक्त क्लर्कों की ओर से एक निजी व्यक्ति का सहारा लिया जाना पाया गया है। जोकि उपमंडल कार्यालय में जमा होने वाली राशि को बैंक में जमा करवाने सहित अन्य कार्य भी करता था। पुलिस ने अभी एक ही क्लर्क को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी जवाब के लिए बुलाया था, लेकिन अभी दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्लर्क जितेंद्र, कुलदीप सिंह मोठसरा, विक्रमदीप पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है। मामले में डीएसपी ऐलनाबाद विरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी ऐलनाबाद सुरेश कुमार, एएसआई नरेश कुमार की ओर से जांच की जा रही है।
ऐलनाबाद उपमंडल कार्यालय में गबन मामले में एक क्लर्क को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मामले की जांच एसआईटी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
-- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।