फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9mm rain in Sirsa, temperature drops by two degrees

सिरसा में 9 एमएम बारिश, तापमान में दो डिग्री गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
9mm rain in Sirsa, temperature drops by two degrees
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में वीरवार को दोपहर के समय काले बादल छाने के बाद बारिश हुई। नौ एमएम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। इसके साथ ही जलनिकासी के पूरे प्रबंध नहीं होने के चलते हिसार रोड और डबवाली रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। ऐसे में यहां पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। वीरवार को अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

किसानों की हर रोज बढ़ रही है चिंता
बारिश के बाद अब किसानों की चिंता भी बढ़ना शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में नरमे की फसलों पर विपरीत प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। खेतों में जलभराव होने से नरमे के पौधे सूख रहे हैं। इसके साथ अनेक बीमारियां भी फैल रही हैं। कीटनाशकों के छिड़काव के बाद भी फसल पूरी तरह से फैलाव नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ अनुसार आने वाले दो दिनों तक अभी भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दो दिनों तक अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 30 जुलाई के बाद मौसम साफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed