फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   919 bottles of desi liquor recovered, three arrested

919 बोतल देसी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
919 bottles of desi liquor recovered, three arrested
जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से 919 बोतल देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में बडागुढ़ा थाना पुलिस ने 840 बोतल देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चंद्र प्रकाश निवासी बुढाभाना के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बडागुढ़ा थाना की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बुढाभाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने गांव बुढाभाना में तस्करी के लिए देसी शराब का अवैध भंडारण किया हुआ है। इस सूचना को पाकर पुलिस टीम ने मौका पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को काबू कर 840 बोतल देसी शराब बरामद कर ली। दूसरे मामले में की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने रोहिड़ावाली क्षेत्र से बंसी लाल निवासी रोहिड़ावाली को 60 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। तीसरे मामले में डबवाली थाना पुलिस ने गांव नीलांवाली क्षेत्र से एक युवक सतबीर सिंह उर्फ लाडी निवासी नीलांवाली को 19 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed