{"_id":"5bae8db3867a557f67734fa6","slug":"91538166195-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा जिले के तीन ब्लॉकों में एक साथ फिर होगी सक्षम परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा जिले के तीन ब्लॉकों में एक साथ फिर होगी सक्षम परीक्षा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा जिले के तीन ब्लॉकों में एक साथ फिर होगी सक्षम परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। सक्षम घोषणा के तहत राजकीय माध्यमिक कक्षाओं की योग्यता साबित करने के लिए जिले में 26 अक्टूबर को एक साथ तीन ब्लॉकों में सक्षम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिनमें नाथूसरी चोपटा, बड़ागुढ़ा व डबवाली ब्लॉक शामिल हैं। परीक्षा के लिए ब्लॉकों के स्कूलों में तैयारियां चल रही है। इससे पहले 14 सितंबर को जिला के ऐलनाबाद ब्लॉक में सक्षम आधारित परीक्षा का आयोजन हो चुका है। अभी तक इसका परिणाम नहीं आया है।
छुट्टी के दिन भी लगाई जा रही कक्षाएं:
उपरोक्त ब्लॉकों को सक्षम बनाने के लिए विभाग द्वारा हर रविवार तथा छुट्टी के दिन भी कक्षा तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल बुलाकर विशेष रूप से गणित और हिंदी की तैयारियां करवाई जा रही हैं। उपरोक्त परीक्षा से पहले उपरोक्त ब्लॉकों के सभी सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल द्वारा अपने स्तर पर प्रतिदिन एक विषय की परीक्षा ली जा रही है।
डबवाली व बड़ागुढ़ा में पहले भी हो चुकी है परीक्षा:
26 अक्तूबर को जिला के जिन तीन ब्लॉकों में सक्षम आधारित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है उनमें डबवाली व बड़ागुढ़ा ब्लॉकों में दूसरी बार उक्त परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जबकि नाथूसरी चोपटा में पहली बार परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार हुई परीक्षा में डबवाली व बड़ागुढ़ा ब्लॉक सक्षम नहीं हुए थे। इसलिए उपरोक्त ब्लॉकों में अब दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा से गुणवत्ता तय होगी:
-सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए सक्षम परीक्षा शुरू की गई है। ताकि गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। 26 अक्टूबर को सिरसा जिला के डबवाली, नाथूसरी चोपटा व बड़ागुढ़ा खंड में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर सभी ब्लॉकों की तैयारियां पूरी हैं।
-पवन सुथार, उपजिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।