{"_id":"6238bb0735844951de07ad34","slug":"9-scooties-2-laptops-and-cash-stolen-from-showroom-sirsa-news-hsr6271597105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से 9 स्कूटी, 2 लैपटॉप व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम से 9 स्कूटी, 2 लैपटॉप व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। गत रात्रि डबवाली रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये कीमत की स्कूटी व सामान चोरी हो गया। चोरी की सूचना शोरूम मालिक दीपक बांसल ने कालांवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शोरूम मालिक दीपक बांसल ने बताया कि उनका इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का शोरूम है। जोकि गत 22 फरवरी को शहर के पंजाब बस स्टैंड के नजदीक से डबवाली रोड पर बिजली निगम कार्यालय के साथ शिफ्ट किया था। शाम को शोरूम मंगल करके घर चले गए। लेकिन जब वह सुबह शोरूम में पहुंचे तो देखा सामान बिखरा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो शोरूम के पीछे की दीवार टूटी हुई थी और वहां से 9 नई इलेक्ट्रॅनिक स्कूटियां गायब थी। इसके अलावा शोरूम में रखे 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और गल्ले में रखे 15 हजार रुपये गायब थे। शोरूम मालिक के अनुसार चोरी हुई एक नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की कीमत लगभग 47 हजार रुपये है। चोरी से उसका लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। कालांवाली थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।