फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एडीसी ने अधिकारियों के साथ किया घग्घर बांध का दौरा

एडीसी ने अधिकारियों के साथ किया घग्घर बांध का दौरा

Thu, 27 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एडीसी ने अधिकारियों के साथ किया घग्घर बांध का दौरा
एडीसी ने अधिकारियों के साथ किया घग्घर बांध का दौरा
विज्ञापन

सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त आम्ना तस्नीम ने आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ घग्घर नदी में बढ़ रहे जल स्तर और संभावित बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आज सरदूलगढ, झंडा, मुसाहिबवाला, झोरडनाली, ओटू सहित घग्घर के साथ लगते तटबंधों व पुलों की हालत को भी देखा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मुसाहिबवाला में घग्घर लिंक नहर में आ रहे पानी बहाव का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि समय-समय पर घग्घर में बढ़ रहे जल स्तर की निगरानी रखें और इसकी सूचना समय पर प्रशासन को दें। उन्होंने घग्घर के आसपास के गांवों के नागरिकों से भी अपील की है कि वे घग्घर नदी की निगरानी रखें और कहीं से बहाव की शिकायत है तो तुरंत प्रशासन की नजर में लाया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे बाढ़ बचाव प्रबन्धों के लिए चप्पू, मोटर बोट जैसे उपकरण सही हालात में रखें, इसके साथ-साथ प्रशासन के पास लाइफ जैकेट का भी प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इन सभी उपकरणों को सही अवस्था में रखें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ना. ऐलनाबाद अमित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी नौरंगदास, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग एनके भोला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed