{"_id":"5cc3691dbdec2207215a2be4","slug":"71556310301-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं में चमक फीकी बताने के विरोध में आढ़तियों ने अनाजमंडी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं में चमक फीकी बताने के विरोध में आढ़तियों ने अनाजमंडी में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। अनाज मंडी सिरसा में आढ़ती एसोसिएशन ने हड़ताल के चलते शुक्रवार को मंडी में गेहूं की बोली को रूकवा दिया। आढ़ती एसोसिएशन की सुबह हुई बैठक के बाद सभी आढ़तियों ने मंडी का दौरा किया। जो भी मजदूर तोल कर रहा था, उसे सभी आढ़तियों ने मिलकर बंद करवा दिया। मंडी में किसी भी किसान की गेहूं नहीं खरीदी गई। बता दे कि वीरवार को हुई आढ़ती एसोसिएशन की बैठक के दौरान लस्टर लोस और गेहूं की पेमेंट का भुगतान न किए जाने के विरोध में आढ़तियों ने हड़ताल का फैसला लिया था।
सुबह सिरसा अनाज मंडी में आढ़तियों ने दस बजे घूम घूम कर दुकानों में तोल के काम को बंद करवाया। आढ़ती करीब दो घंटे तक मंडी में घूमें और एकजुट रहने की अपील की। आढ़ती एसोसिएशन के आहवान पर सभी आढ़तियों ने न तो बोली में हिस्सा लिया और न ही तोल करवाया। करीब 12 बजे आढ़ती एक नंबर दुकान में आकर बैठ गए। दोपहर को प्रशासन ने आढ़तियों के पास हरियाणा सरकार का पत्र भेज दिया। जिसमें कि 90 प्रतिशत तक फीकी चमक वाले गेहूं को खरीदने की बात कही गई। लेकिन प्रति क्विंटल चार रुपये 60 पैसे काटे जाएंगे। 10 प्रतिशत तक फीकी चमक वाले गेहूं वाले माल से कोई कटौती नहीं की जाएगी। लेकिन दस प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत वाले माल में चार रुपये 60 पैसे प्रति क्विंटल काटे जाएंगे। आढ़तियों ने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने एक मांग तो उनकी पूरी कर दी है। जिसमें फीकी चमक वाले गेहूं का मुद्दा सरकार ने हटा दिया है।
आढ़ती बोले मंडी के 48 करोड़ रुपये रुके हुए है, उसका भुगतान करे सरकार
आढ़तियों की अब मांग है कि उनकी रूकी हुई पेमेंट का भुगतान सरकार करे। सभी आढ़तियों की लगभग 48 करोड़ रुपये रूके हुए हैं। इस कारण से मंडी में काम कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है। प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि सरकार ने शाम चार बजे हमारी लस्टर लोस की मांग पूरी कर दी है। वहीं हम सरकार से गुजारिश करेंगे की सभी आढ़तियों की पेमेंट भी समय पर मिल जाए। इसके बाद दोपहर दो बजे आढ़तियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। इस मौकेे पर आढ़ती अजय जैन, नवनीत सिंह, दर्शन लाल, सुधीर ललित, कश्मीर कंबोज, रविंद्र बजाज, मनोज मैहता, रामनंद सरपंच, नवीन चिटकारा, विपिन, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
इतने माल का नहीं हुआ उठान--
हैफेड : कुल बैग 6 लाख, उठान हुआ 2 लाख 60 हजार।
एफसीआई : कुल बैग 65 हजार, उठान हुआ 18 हजार।
वेयर हाउस : 3 लाख, उठान हुआ 1 लाख 36 हजार।
किसान के खाते से कटेंगे पेमेंट
नए नियमों अनुसार दस प्रतिशत तक फीकी चमक वाले गेहूं पर खरीद एजेंसियां कोई कटौती नहीं करेगी। लेकिन दस प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत गेहूं के लस्टर लोस पर खरीद एजेंसियां प्रति क्विंटल चार रुपये 60 पैसे काटकर किसान को भुगतान करेगी। मान लिजिए गेहूं का सरकारी रेट 1840 रुपये प्रति क्विंटल है। दस प्रतिशत से ज्यादा लस्टर लोस होने पर 1836 रुपये 40 पैसे प्रति क्विंटल किसान को भुगतान किया जाएगा।