फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रोडवेज ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी 200 प्रशिक्षित चालकों की सूची, आज से दिन-रात हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

रोडवेज ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी 200 प्रशिक्षित चालकों की सूची, आज से दिन-रात हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Mon, 18 Feb 2019 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी 200 प्रशिक्षित चालकों की सूची, आज से दिन-रात हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्खास्त किए गए एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान जिले की आशा वर्करों ने धरना स्थल पर पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। आशा वर्कर कहा कि सरकार ने एनएचएम कर्मियों के हक में फैसला नहीं लिया तो सभी वर्कर हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा कि मंगलवार से हड़ताल दिन रात के लिए शुरू हो जाएगी। तीन दिन बाद सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे जाएंगे। इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर को एनएचएम कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएमओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि विभाग में एंबुलेंस चालकों को छोड़कर सारा स्टाफ पर्याप्त मात्रा में है। हड़ताल के चलते जिले में 34 एंबुलेंस चालकों को बर्खास्त कर दिया था। रोडवेज विभाग ने 200 चालकों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। इस सूची के आधार पर 34 चालकों का चयन किया जाएगा। ये प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी हो जाएगी। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान कुंदन गावड़िया, अनिल मलिक, चेतन, डॉ. जयपाल, सुरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से भारी वाहन चालक उपलब्ध करवाने की मांग रोडवेज से की गई थी। रोडवेज विभाग ने भारी वाहन चलाने में कुशल चालकों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। सूची में 200 चालकों के नाम हैं। स्वास्थ्य विभाग इनमें से जरूरत के अनुसार चालकों का चयन कर सकता है।
- मनोज शर्मा, कर्मशाला प्रभारी, सिरसा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed