फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी, परीक्षा देने सीडीएलयू के गेट पर पहुंचे तो मिली जानकारी, पहले भी एमफिल की प्रवेश परी

परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी, परीक्षा देने सीडीएलयू के गेट पर पहुंचे तो मिली जानकारी, पहले भी एमफिल की प्रवेश परी

Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी, परीक्षा देने सीडीएलयू के गेट पर पहुंचे तो मिली जानकारी, पहले भी एमफिल की प्रवेश परी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने रविवार को अचानक प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए पीएचडी और एमफिल की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी। सीडीएलयू ने बिना दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को पेपर रद्द होने की सूचना तक नहीं भिजवाई। परीक्षार्थी सुबह सीडीएलयू के दरवाजे पर पहुंचे तो बाहर गेट पर परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली। हालांकि सीडीएलयू ने पेपर रद्द करने की वजह प्रशासनिक कारण बताएं हैं। वास्तविकता में सीडीएलयू की एकेडमिक शाखा, परीक्षा शाखा और एडमिनिस्ट्रेटिव शाखाओं के बीच आपस में समन्वय ही नहीं है। इसलिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां नहीं हो सकी। पीएचडी के एंट्रेस के लिए 484 और एमफिल के एंट्रेस के लिए 143 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। अब परीक्षा दोबारा से सात अक्तूबर को होगी। इससे पहले एमफिल की परीक्षा भी पिछले माह रद्द हो गई थी।
सीडीएलयू ने 13 सितंबर को विज्ञापन निकालकर 26 सितंबर तक पीएचडी के लिए आवेदन मांगे थे। छात्रों ने आन लाइन आवेदन कर दिए। इसके बाद फीस का भुगतान आन लाइन नहीं था। चालान बैंक की शाखा में जमा करवाकर उसकी रसीद सीडीएलयू के विभागों में जमा करवानी थी। अंतिम तिथि के बाद फीस की रसीद जमा करवाने की समय सीमा दो दिन ही थी। जिससे कि ज्यादातर छात्र फीस की रसीद विभाग में जमा नहीं करवा पाए। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लिश विभाग में पीएचडी के लिए 98 ने आवेदन किया और 72 ने ही फीस जमा करवाई। दूसरा सीडीएलयू प्रवेश परीक्षा की तैयारियां नहीं कर सका। इसलिए रात को सीडीएलयू ने आनन फानन में पीएचडी एंट्रेस एग्जाम की परीक्षा रद्द करने की सूचना वेबसाइट पर डाल दी। यही वजह रही कि सीडीएलयू ने आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा रद्द करने की सूचना व्यक्तिगत तौर पर नहीं भेजी। सीडीएलयू में परीक्षा देने आई हिसार के गांव बालमुकंद की उर्मिला का कहना है कि वह सुबह से बस में बैठी। गेट पर पहुंची तो पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई। हिसार की नीकिता ने बताया कि पांच बजे सुबह घर से चली, तो पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई। कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


पीएचडी कोर्स सीटें आवेदन
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 5 39
केमेस्ट्री 1 9
कामर्स 8 127
कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन 4 43
अर्थशास्त्र 5 54
ऊर्जा एंव पर्यावरण विज्ञान 3 5
अंग्रेजी 9 98
फूड एंड साइंस 4 14
लॉ 1 17
फिजिकल एजुकेशन, 7, 42
फिजिक्स, 6 36

एमफिल कोर्स आवेदन
बायोटैक 12
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 13
कामर्स 36
इंग्लिश 26
फिजिकल एजुकेशन 31
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 25

पहले 30 सितंबर को ही होनी थी स्टेनो की परीक्षा
सीडीएलयू में 30 सितंबर को पहले स्टेनो की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। इसके लिए 469 आवेदन आए हुए हैं। लेकिन स्क्रूटिंग न होने की वजह से लिखित परीक्षा भी स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक कारणों की वजह से पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पोस्टपोन की गई है। यह परीक्षा सात अक्तूबर को होगी।
- प्रो. राजकुमार सिवाच, कार्यकारी रजिस्ट्रार, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed