समग्र शिक्षा के अंतर्गत नवनियुक्त बीआरपीएस व एबीआरसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन वीरवार को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड में जिला परियोजना संयोजक डीपीसी पवन कुमार सुथार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अक्तूबर तक चलेगा। सभी बीआरपी व एबीआरसी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 20 बीआरपी व 66 एबीआरसी को प्रशिक्षण दिया गया। डीपीसी पवन सुथार ने शिक्षा विभाग की बारीकियों से अवगत करवाया। उन्होंने सभी नवनियुक्तों को जिम्मेदारी से अधिगम स्तर में सुधार के लिए सक्षम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डीपीसी पवन कुमार सुथार ने समग्र शिक्षा में गुणवत्ता व सुधार के लिए चलाई जा रही। विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया उन्होंने सभी नवनियुक्त बीआरपी व एबीआरसी के अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को गतिशील व सुचारू रूप से चलाने के लिए समग्र शिक्षा सिरसा के डीपीसी पवन सुथार, विजय सचदेवा डायट, शंकर शर्मा, हनुमान ,सुखदेव सिंह, संजय कुमार, अनिल कुमार ने भी जानकारियां साझा की।