फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   64 mm rain water in 32 hours, waterlogging in city, Pound overflow in villages

32 घंटों में 64 एमएम बरसा पानी, शहर में जलभराव, गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
64 mm rain water in 32 hours, waterlogging in city, Pound overflow in villages
सिरसा। जिले में पिछले दो दिन से बारिश रुक-रुक कर जारी है। इस दौरान जिले में करीब 64 एमएम बारिश हुई है। शनिवार को भी 25 एमएम बारिश दर्ज की। इस कारण शहर में सड़कों व मुख्यमार्गों पर जलभराव है और गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो हो गए हैं। इसके साथ ही घरों में भी पानी भर गया। गांवों क्षेत्र में घरों में दरारें आ गईं। समस्या से परेशान गांव बेगू में शनिवार को ग्रामीणों ने सिरसा भादरा रोड पर धरना दे दिया और आवाजाही बंद कर दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिन से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से लेकर शनिवार सुबह आठ बजे तक 39 एमएम बारिश हुई । इसके चलते शहर के चौक, चौराहे, गलियां पानी से लबालब दिखाई दे रही हैे। शहर की निचले क्षेत्रों में तो पानी घरों में ही घुस चुका है। अग्रसेन कॉलोनी वासी सुरेंद्र सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में बीते डेढ़ सप्ताह से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इसके चलते अब घरों में भी पानी भरना शुरू हो गया है। इसके कारण उन्हें मकान गिरने का भी खतरा है।
विज्ञापन

बेगू की गलियों में भरा दो से तीन फुट पानी
शहर के साथ लगते बेगू गांव में बारिश के पानी की निकासी की सुविधा न होने से पानी घरों में घुस रहा है। गांव के जोहड़ ओवरफ्लो हो चुके है। इसके कारण गलियों में दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सिरसा से भादरा रोड पर धरना दे दिया और बैरिकेड लगाकर आवाजाही बाधित कर दी। सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। ग्रामीणों ने गांव से पानी की निकासी करवाने की मांग उठाई। इसके बाद पंचायत व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाने आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद अधिकारियों ने पंखा लगाकर गांव के साथ खाली पड़ी जमीन में पानी की निकासी करवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोहड़ पर कब्जा, पानी की निकासी न होने से गिरे मकान
गांव बेगू निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव में पानी न होने के कारण गांव के 70 घरों में बारिश का पानी जमा है। इसके कारण करीब चार मकान भी गिर चुके हैं, जबकि शौचालय भी बैठ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले करीब 26 एकड़ में तालाब बना हुआ था। इसमें गांव के पानी की निकासी होती थी। अब लोगों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण तालाब केवल 13 एकड़ का ही रह गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से पानी की निकासी होती थी उस जगह पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस दौरान खेतों में पानी निकालने को लेकर भी गांव के किसानों और मकान मालिकों में कहासुनी भी हो गई। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेगू, विजय कुमार शर्मा, दीपक, हरीश, मोहन सिंह, त्रिलोक, देव कंबोज, वेद कंबोज, रामचंद्र उपस्थित रहे।
शेरपुरा, मोचीवाली, फूलकां सहित कई गांवों में भी जोहड़ ओवरफ्लो
गांव शेरपुरा, मोचीवाली, फूलकां सहित कई गांवों के जोहड़ भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। इसके कारण गांव की गलियों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ साफ न होने के कारण और बारिश ज्यादा होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसकी शिकायत अधिकारियों को दे रहे हैं। लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। गांव शेरपुरा के खेल मैदान, जिम सहित मुख्य गलियों में पानी भरा हुआ है।
बेगू में ग्रामीणों के जाम लगाने के बाद उनकी समस्या को जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। गांव में कई अधिकारियों ने भी मुआयना किया है। इसके समाधान के लिए काम भी शुरू हो चुका है। - ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी सिरसा।

जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। शहर में निचले इलाकों में जलभराव ज्यादा है। इसलिए अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकासी करवाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी। -अजय सिंह तोमर, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed