{"_id":"5a5520ec4f1c1b0b788b77ce","slug":"61515528428-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन टीचिंग स्टाफ लौटा काम पर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन टीचिंग स्टाफ लौटा काम पर,
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में पिछले पांच दिनों से जारी हड़ताल मंगलवार को एक बार समाप्त कर गैर शैक्षणिक कर्मचारी अपने कामकाज पर लौट गए हैं, जबकि अभी तक एआर मुन्नी देवी द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत को वापस नहीं लिया गया है, जिस पर बुधवार को नॉन टीचिंग स्टाफ की कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें हड़ताल के संबंध में आगामी निर्णय लिया जाएगा। उधर, हड़ताल खत्म होते ही काउंटर पर फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की कतार लग गई।
कर्मचारियों ने मंगलवार को जैसे ही कामकाज किया तो विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण विभिन्न विभागों की फीस जमा करवाने की प्रक्रिया बंद थी तो वहीं विभिन्न विषयों के परिणाम भी जारी करने में देरी हो रही थी। हड़ताल को लेकर जब गैर शिक्षण कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान बजरंगलाल से बात की तो उन्होंने बताया कि हड़ताल के संबंध में मंगलवार को ही बैठक में निर्णय लिया जाना था, पर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कि सी काम से बाहर चले गए, जिस कारण बैठक नहीं हो पाई। साथ ही वहीं, विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को हड़ताल को टाल दिया गया। सभी कर्मचारियों को काम पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि बाकी सभी मांगों और समस्याओं का सोमवार को वीसी के साथ बैठक में समाधान हो गया था, लेकिन एआर मुन्नी देवी द्वारा दी गई शिकायत को पुलिस में देने, जबकि कर्मचारियों द्वारा मुन्नी देवी के खिलाफ की गई शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लेने का पेंच फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कल कार्यकारिणी की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।