{"_id":"5f4a8d298ebc3e3cff2ec346","slug":"52-people-found-corona-positive-sirsa-news-rtk5710740136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार एक दिन में तीन कोरोना मरीजों की मौत, बिजली मंत्री समेत 52 पॉजिटिव मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार एक दिन में तीन कोरोना मरीजों की मौत, बिजली मंत्री समेत 52 पॉजिटिव मिल
विज्ञापन
संक्रमित का दाह संस्कार करवाते स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। वहीं शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के बाद शनिवार को बिजली मंत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 52 नए कोरोना संक्रमितों के मामले सामनेे आए हैं। वहीं जिले में पहली बार एक ही दिन में तीन संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि जिले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1303 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में बिजली मंत्री रणजीत सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी रिपोर्ट बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायतें दीं। इसके मद्देनजर बिजली मंत्री ने अपने सितंबर के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह का विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें वे निगेटिव पाए गए थे। अब मंत्री ने फिर से एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंत्री के परिवार के दूसरे सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं जिले में शनिवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई है, जिनमें बरनाला रोड की रहने वाली महिला बुखार से पीड़ित थी। विभाग ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था, जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। वहीं शहर के पटेल चौक और अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाली दोनों महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर कर दिया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। नगर परिषद ने शिवपुरी में तीनों शवों का एक साथ डॉक्टर आरके दहिया के नेतृत्व में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इन जगहों पर मिले कोरोना संक्रमित
जिले में संक्रमित मिले आठ मरीज डबवाली, छह रानियां से, चार ऐलनाबाद से, पांच नोहरिया बाजार से, दो बेगू रोड से, एक झोंपड़ा से, एक बप्पां से, दो कीर्ति नगर से, एक ई ब्लॉक से, दो अनाज मंडी से, छह सिरसा क्षेत्र से, एक ओढ़ां से, दो पन्नीवाला मोटा से, एक केलनियां से, तीन बरनाला रोड से, एक प्रीत नगर से, एक मटदादू से, एक सुभाष बस्ती से, एक कालांवाली से, एक शांति नगर से, एक खुइयां मलकाना और एक डबवाली गांव से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं छह मरीजों को स्वस्थ कर विभाग ने होम क्वारंटीन कर दिया है।
अब तक 42713 लोगों की सैंपलिंग
बता दें कि अब तक जिले से 42713 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 1303 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 40779 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 503 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 282 होम क्वारंटीन हैं और 221 आइसोलेशन वार्ड में उपचार करवा रहे हैं। 631 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है और 787 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोट
जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत का नगर परिषद ने अंतिम संस्कार करवा दिया है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा