{"_id":"5fdf8d8e8ebc3e3eac38f977","slug":"50-candidates-presented-their-side-before-the-committee-sirsa-news-rtk5872409184","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 परीक्षार्थियों ने कमेटी के समक्ष रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 परीक्षार्थियों ने कमेटी के समक्ष रखा पक्ष
विज्ञापन
सीडीएलयू की फाइल फोटो।
- फोटो : Sirsa
चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा में नकल करने वालों छात्रों से यूएमसी कमेटी ने सुनवाई की। रविवार को भी 90 परीक्षार्थियों में से 50 परीक्षार्थी कमेटी के समक्ष पेश हुए। कमेटी ने उनका पक्ष सुनकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा दौरान 270 परीक्षार्थियों की यूएमसी बनी थी। सोमवार को स्पष्टीकरण देने का अंतिम दिन है। इसके बाद सीडीएलयू की ओर से गठित कमेटी रिपोर्ट बनाकर कुलपति को सौंपेगी।
जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अक्टूबर में सीडीएलयू में ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षाओं में कड़ी शर्तें रखी गई थी। जिसके तहत यदि छात्र कैमरे से हटता है तो यूएमसी केस बनेगा। साथ ही हर प्रश्न पत्र हल करने के बाद छात्र को कैमरे पर उसे दिखाना था। हार्ड कॉपी भी विश्वविद्यालय के पास ही जमा करवानी थी। यूएमसी मामलों की सुनवाई के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। रविवार को भी 90 परीक्षार्थियों में से 50 परीक्षार्थी कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने पहुंचे। कमेटी ने उनका पक्ष सुना और अब वे अपनी रिपोर्ट वीसी को भेजेंगे। सोमवार को भी यूएमसी केसों की सुनवाई होगी। सीडीएलयू की ओर से गठित कमेटी में कन्वीनर प्रो. विक्रम सिंह, उपपरीक्षा नियंत्रक प्रो. सुरेंद्र कुंडू, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. पूनम व अधीक्षक रमेश हंस शामिल हैं।
ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल करने वाले परीक्षार्थियों की यूएमसी बनी हुई है। उन परीक्षार्थियों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। अधिकतर परीक्षार्थी सुनवाई देने भी नहीं पहुंच रहे। रविवार को 90 में से 50 परीक्षार्थी सुनवाई के लिए पहुंचे। उनका पक्ष जानकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. सुरेंद्र कुंडू, उपपरीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।