{"_id":"63236991668d312db83a65d0","slug":"50-beds-will-be-set-up-for-drug-victims-in-the-community-center-sirsa-news-hsr6420028173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी सेंटर में नशा पीड़ितों के लिए लगेंगे 50 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी सेंटर में नशा पीड़ितों के लिए लगेंगे 50 बेड
विज्ञापन
एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर का भवन, यहां बनाया जाना है नशा मुक्ति केंद्र । संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर के भवन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर नशा पीड़ितों के इलाज के लिए 50 बेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा खेल मैदान, इमरजेंसी सेवाएं, खाने, योगा सहित अन्य क्रिया करवाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। वहीं महिलाएं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेजा।
नागरिक अस्पताल के साथ एफ ब्लॉक में लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर खाली पड़ा है। देखरेख न होने के कारण भवन की स्थिति भी काफी खराब है। इसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया कि कम्युनिटी सेंटर को ही नशा मुक्ति केंद्र में बदला जाए। बता दें कि नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में केवल 10 मरीजों को भर्ती करने के लिए ही बेडों की व्यवस्था है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले में नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए घोषणा की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कम्युनिटी सेंटर के भवन का चयन कर यहां पर नशा मुक्ति केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। यहां मरीजों के लिए 50 बेड लगाए जाएंगे।
अच्छा वातावरण देने के लिए बनाया जाएगा खेल मैदान
नशा पीड़ितों को इलाज करने के दौरान अच्छा वातावरण देने के लिए केंद्र में ही खेल मैदान बनाया जाएगा। अधिक मरीजों को सुविधा देने के लिए सेंटर में ही अलग से नए भवन का भी निर्माण किया जाएगा। यहां पर मरीजों को दवाई व अन्य हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा ।
विज्ञापन
अधिकारी कर चुके है केंद्र का निरीक्षण,
कम्युनिटी सेंटर को नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, मनोचिकित्सक डॉ. पंकज शर्मा व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयवीर यादव व अन्य अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद ही इसका प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने
शुरू की। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेजा है। अब पीडब्ल्यूडी इसका एस्टीमेट तैयार कर प्रशासन को भेजेगा और बजट जारी होने के बाद निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू होगा ।
एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर को नशा मुक्ति केंद्र के लिए चयनित किया गया है। यहां पर मरीजों को इलाज देने के लिए 50 बेड लगाए जाएंगे। इसके लिए भवन संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें पीड़ितों के खेल, योगा सहित अन्य सुविधाएं दी जाएगी। ताकि व अच्छे पर्यावरण में रह सके। - डॉ. पंकज शर्मा, मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पताल सिरसा।