फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   47 found corona infected, 136 active cases including female pathologist, two RBS

महिला रोग विशेषज्ञ, दो आरबीएस सहित 47 मिले कोरोना संक्रमित, 136 सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
47 found corona infected, 136 active cases including female pathologist, two RBS
संडे सेल में बाजार में उमड़ी भीड़, नहीं हो रहा नियमों का पालन। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। बच्चों, बुजुर्ग और युवा तीसरी लहर के शुरूआत में ही कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। रविवार को भी जिले में एक महिला रोग विशेषज्ञ, दो आरबीएस सहित 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 136 तक पहुंच चुका है। इनमें से अभी 10 मरीजों को विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। जिले में अब 121 मरीज होम आइसोलेट में हैं, जबकि पांच मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग की समस्या पहले से बढ़ गई है। ओपीडी के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आई महिलाओं और बच्चों की भी अब जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2377 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक पांच लाख 92 हजार 546 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमे से 29 हजार 443 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अभी 236 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना लंबित है। अब तक 28 हजार 797 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि 510 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

10 संक्रमित अभी भी घूम रहे बाहर, पहचान कर रहा विभाग
जिले के 10 संक्रमितों की विभाग की ओर से अभी पहचान नहीं की जा सकी है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी तलाश की जा रही है। इनमें से कई लोगों के नंबर गलत आ रहे है तो कई लोगों के नंबर बंद भी बताए जा रहे हैं। जिसके बाद विभाग की ओर से मरीज द्वारा दिए गए एड्रेस पर उसकी तलाश की जा रही है। ताकि उन्हें होम आइसोलेट किया जाए और संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के 22 और चोपटा के पाए गए है 12 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज की गई है। इनमें से सिरसा की अलग-अलग कॉलोनियों के 22, डबवाली की तीन, नाथूसरी चोपटा के 12, रानियां में तीन, चौटाला में छह, बडागुढ़ा में एक मरीज सहित कुल 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसके कारण मरीजों स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं जिले का रिकवरी रेट भी अब गिरकर 97.80 फीसदी पर पहुंच गया है। हालांकि तीसरी लहर के दौरान अभी तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
आरबीएस के दो सदस्य मिले संक्रमित, होगी अन्य लोगों की पहचान
आरबीएस (राष्ट्रीय बाल सुरक्षा) के दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। ताकि कोरोना संक्रमण को कम किया जा सके। मरीजों की जांच के लिए टीमों की संख्या भी विभाग की तरफ से बढ़ाई गई है। वहीं गांवों में भी आशा वर्कर्स के माध्यम से भी ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने और लक्ष्य पाए जाने पर जांच करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सतनामपुरा गांव में मिले एक साथ 10 मरीज
शहर के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के समीप स्थित शाह सतनामपुरा में 10 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें से पांच महिलाएं और पांच पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गांव चौटाला में भी छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इतने संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। वहीं विभाग की ओर से उन सभी संक्रमित मरीजों के साथ संपर्क साध कर उन्हें घर में ही रहने की अपील की जा रही है ताकि अन्य कोई व्यक्ति उनके संपर्क में न आ सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

रविवार को जिले में 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। इन मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 10 मरीज अभी ट्रेस नहीं हो पाए हैं। जिनको ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अनट्रेस मरीजों को भी ट्रेस कर लिया जाएगा। जिन भी लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण है वह कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। इसके अलावा मास्क व सामाजिक दूरी नियम का पालन करें।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed