{"_id":"5c6c6ac2bdec224c807187f8","slug":"41550609090-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान
सिरसा। जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में जिले भर में बीती रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह ने शहर थाना, सदर थाना व सिविल लाइन थाना क्षेत्रों सहित अनेक क्षेत्रों में स्वयं जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिले के अंदर तथा बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों को बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी निगाह रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला की सीमा के साथ लगते सीमावर्ती राज्यों पंजाब एवं राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर पूरी सर्तकता व चौकसी बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय समय पर नाईट डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाने का मकसद अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने का हैं, ताकि किसी आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सकें। रात्रि में चले अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला के सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी प्रभारी के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लेकर अनेक वाहनों व व्यक्तियों को जांचा।