{"_id":"595fd8d04f1c1bfc1d8b469f","slug":"41499453648-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सीट को लेकर विवाद, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सीट को लेकर विवाद, मारपीट
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
बस में सीट के लिए हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने रानियां बस स्टैंड के समीप दो भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचाराधीन गांव करीवाला निवासी गुरदयाल सिंह व हरदयाल सिंह ने बताया कि वे दोनों रानियां में काम करते हैं। वीरवार को दोनों रोजाना की भांति बस में सवार होकर दुकान पर आ रहे थे। रास्ते में सीट को लेकर कुछ युवकाें ने उनसे झगड़ा कर लिया। उस वक्त तो आसपास की सवारियाें ने मामला निपटा दिया। बाद में जब वे रानियां में स्थित धर्मकांटा के पास उतरने लगे तो वहां पहले से ही गाड़ी में सवार खड़े अनेक युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडों से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें छुड़वाया और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
बस में सीट के लिए मारपीट, दो भाइयों पर डंडों से हमला
----------------
गांव नथौर में जमीन विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा
सिरसा। जिले के गांव नथौर में जमीन के बंटवारे को लेकर पुत्र ने अपने ही पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को पहले रानियां अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचाराधीन गांव नथौर निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि उसके पास करीब सात एकड़ जमीन है। उसके दो बेटे हैं और दोनों शादीशुदा हैं। चरणजीत का कहना है कि दोनों बेटे उसके साथ ही रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उसका छोटा बेटा अपनी पत्नी के कहने पर जमीन के बंटवारे को लेकर उनके साथ झगड़ा कर रहा है। वीरवार शाम को इसी बात को लेकर उसकी बेटे के साथ कहासुनी हो गई। इस पर बेटे ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।