{"_id":"5f5518718ebc3e614020e2bd","slug":"36-animals-recoverd-sirsa-news-rtk572328616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 36 मवेशी बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 36 मवेशी बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिंग थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 36 बेजुबानों को मुक्त करवाया है। ट्रक चालक व उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डिंग थाना पुलिस शनिवार की रात को भावदीन टोल प्लाजा के निकट गश्त पर थी। इसी दौरान गोरक्षक सेवा दल के सदस्य पंकज कुमार ने डिंग थाना पुलिस को सूचना दी कि सिरसा की ओर से एक ट्रक बिना नंबर प्लेट के आ रहा है, जिसमें पशुओं को भरा हुआ है। ट्रक को चारों तरफ से तिरपाल से ढका हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी की वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने ट्रक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया, और शेरपुरा मोड़ के निकट ट्रक चालक व उसका साथी ट्रक को साइड में खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने जब ट्रक की तलाश ली तो उसमें से कुल 36 पशु, जिसमें से 32 गाय व 4 बैल बरामद हुए, जिन्हें पास की गोशाला में भेज दिया गया है। जांच अधिकारी भाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।