फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   310 students of both colleges will be able to enroll in graduation

स्नातक में दोनों कॉलेजों के 310 विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला

Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
310 students of both colleges will be able to enroll in graduation
310 students of both colleges will be able to enroll in graduation - फोटो : Sirsa
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर सोमवार सुबह दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। दूसरी मेरिट सूची में नेशनल कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में 310 विद्यार्थियों के नाम दाखिले के लिए आए हैं। जो विद्यार्थी 14 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवाएगा, उसी का दाखिला कॉलेज में किया जाएगा। जबकि फीस न भरने वाले विद्यार्थी का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन के इंतजार के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की दूसरी मेरिट सूची जारी कर ही दी है। सोमवार सुबह जारी हुई मेरिट सूची में दोनों कॉलेजों में 310 विद्यार्थियों के नाम दिए हुए हैं, जो अपने संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए जारी हुई दूसरी सूची में नेशनल कॉलेज के 255 विद्यार्थियों के नाम आए हैं। नेशनल कॉलेज मेेेें बीएससी नॉन मेडिकल में 34 विद्यार्थी जिसमें सबसे ज्यादा कट ऑफ अधिकतम 87.4 प्रतिशत व कम 53.6 प्रतिशत रही है। बीकॉम में 29 विद्यार्थियों के नाम सूची में आया, जिसमें सबसे अधिकतम 89 प्रतिशत और 59.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को स्थान मिला। बीएससी मेडिकल के लिए 17 विद्यार्थियों का नाम आया है, जिसमें सबसे ज्यादा 88.4 प्रतिशत और न्यूनतम 46.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को दाखिला मिला है। ईको ऑनर्स में चार विद्यार्थियों के नाम आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 75.6 प्रतिशत अंक और न्यूनतम 66 प्रतिशत रहा है। वहीं इस बार सबसे ज्यादा दाखिले बीए की कक्षा के लिए हुए हैं। जिसमें मेरिट सूची में अधिकतम 86 प्रतिशत और न्यूनतम 65.6 प्रतिशत अंक वालों को जगह मिली। वहीं शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में भी बीए की कक्षा में दाखिले लेने वाली छात्राओं की संख्या ज्यादा है। दूसरी सूची में 49 छात्राओं का बीए में दाखिले के लिए नाम आया है, जिसमें अधिकतम 92.89 प्रतिशत और न्यूनतम 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को दाखिला मिला। वहीं बीकॉम में इस बार विद्यार्थियों का रुझान कम रहा है। बीकॉम में केवल छह छात्राओं का नाम सूची में आया है। जिसमें अधिकतम 93 प्रतिशत और न्यूनतम 67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को दाखिला मिला।
विज्ञापन

14 अक्तूबर तक भरनी होगी फीस
जिन विद्यार्थियों के नाम दूसरी सूची में विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। उन्हें 14 अक्तूबर तक अपनी दाखिला फीस करवानी होगी। अगर कोई विद्यार्थी अपनी दाखिला फीस जमा नहीं करवाता है तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। जिस पर उसे दोबारा फीस भरने की सहूलियत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी सूची जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में आया है उनको 14 अक्तूबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवानी होगी। अगर कोई दाखिला फीस जमा नहीं करवा पाते हैं तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
-प्रो. शिवानी, दाखिला इंचार्ज, महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed