फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   30 people founs corona positive and three are dead

जिले में तीन कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 30 संक्रमित मिले

Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
30 people founs corona positive and three are dead
जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को तीन मरीजों की मौत हो गई, तीनों हिसार, अग्रोहा और पंचकूला के अस्पताल में उपचाराधीन थे। वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही 64 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 1430 और मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 9 कालांवाली से, एक एफ ब्लॉक, दो वार्ड नंबर 24 सिरसा, एक प्रीत नगर, एक हुडा, एक हिसार रोड, एक डबवाली, एक ऐलनाबाद, एक बड़ागुढ़ा, एक रानियां, एक औद्योगिक क्षेत्र से, एक ए ब्लॉक से, एक फिरोजाबाद से, एक अग्रसेन कॉलोनी से, एक कीर्ति नगर से, एक रानियां गेट से, दो भादरा बाजार से, एक शेखुपुरा से, एक कुस्सर से और एक हुडा से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सोमवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई। जिनका नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया। मरने वाले संक्रमितों में बडागुढ़ा का रहने वाला 33 वर्षीय व्यक्ति जो 29 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सिरसा ने संक्रमित को अग्रोहा में भर्ती करवा दिया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हो गई थी। वहीं हुडा कॉलोनी के रहने वाले 51 साल के व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को खांसी जुकाम होने के कारण पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 18 अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इलाज चल रहा था। सोमवार को कोरोना से लड़ते लड़ते संक्रमित ने दम तोड़ दिया। वहीं रानियां की रहने वाली 51 वर्षीया महिला की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। उक्त महिला को ब्रेन ट्यूमर था, जिसके इलाज के लिए वह हिसार में एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उक्त महिला का रविवार को जब कोविड टेस्ट किया गया तो उसमें वह संक्रमित पाई गई। लेकिन महिला अपनी बीमारियों और कोरोना से जंग लड़ती लड़ती सोमवार को अपनी जिंदगी की जंग हार गई और महिला की सोमवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मौत के बाद सभी मृतकों के शव सिरसा में लाए गए जहां नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका दाह संस्कार किया। इस दौरान परिजनों को भी शव के नजदीक नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

प्लाज्मा के लिए लोगों विभाग करेगा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग अब उन लोगों से संपर्क करेगा जो स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। उनसे उनके प्लाज्मा लिया जाएगा, जो संक्रमित मरीजों को चढ़ाया जाएगा। जिससे संक्रमण के कारण अगर किसी मरीज के अंग खराब हो जाते हैं तो उसे प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या के साथ स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार शाम तक आई रिपोर्ट के अनुसार 64 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 549 है, जिनमें से 274 होम क्वारंटीन हैं और 275 अस्पताल में दाखिल हैं। 862 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 426 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बता दें कि अब तक जिलेभर से 44208 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 42182 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1430 की पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोट
जिले में सोमवार को 30 संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। जिले में अब मौत का आंकड़ा 19 हो गया है। अब लोगों से यही आग्रह है कि वह घरों से बाहर न निकलें और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed