फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 vehicles collided on the highway in the mist, the riders narrowly escaped

धुंध में हाईवे पर टकराए 3 वाहन, बाल-बाल बचे सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
3 vehicles collided on the highway in the mist, the riders narrowly escaped
दुर्घटना का जायजा लेती पुलिस - फोटो : Sirsa
ओढां। नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव चोरमार खेड़ा के निकट हरियाणा रोडवेज की बस, इनोवा कार व ट्रैक्टर-ट्राली सहित 3 वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में हालांकि जानमाल का नुकसान होने से बचत रही, लेकिन वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुुए वाहनों को हाईवे से हटवाते हुए यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

चोरमार खेड़ा निवासी इतबार सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में रेता-बजरी भरकर हाईवे पर बने कट से ट्रैक्टर को दूसरी ओर गुजार रहा था। इसी दौरान आ रही एक इनोवा कार धुंध अधिक होने की वजह से ट्रैक्टर में जा लगी। वहीं, पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने इनोवा को जब बचाने की कोशिश की तो बस ट्राली में जा लगी। बस सिरसा से डबवाली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन सवारियां थी। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं। इस दुर्घटना में तीनों वाहन सवार बाल-बाल बच गए। लेकिन वाहनों का काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed