{"_id":"6a1733a4607e600a0803357c","slug":"3-stolen-ac-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159071-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्नीचर के शोरूम में चोरी के मामले में तीन एसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्नीचर के शोरूम में चोरी के मामले में तीन एसी बरामद
Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। बस स्टैंड के पास स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में लगे कर्मचारियों द्वारा शोरूम से एसी चोरी करने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन एसी बरामद किए हैं।
चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले में चार लोग नामजद हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर तीन एसी बरामद किए गए हैं।
बस स्टैंड के पास स्थित जय दुर्गा फर्नीचर हाउस के संचालक अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके शोरूम पर गांव पक्का शहीदां के दो भाई अमृत पाल व पवन कुमार तथा गांव माखा के दो भाई मनिंद्र सिंंह व राजिंद्र सिंह कई वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्हें कुछ दिन पूर्व संदेह हुआ है कि शोरूम में एसी का स्टॉक कम है। सामान गायब हो रहा है।
विज्ञापन
उनके जानकारों ने अवगत करवाया कि तुम्हारे कर्मचारी ही चोरी करते हैं। इसके बाद उन्होंने उक्त कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे मान गए कि चोरी उन्होंने ही की है। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचित किया तो वे आत्महत्या कर लेंगे। धमकी मिलने के बाद भी बिना डरे अशोक कुमार ने पुलिस को सूचित किया और मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन एसी बरामद किए हैं।