फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 hours shops closed

Sirsa News: सर्कुलर रोड पर दुकानदारों ने तीन घंटे रखा बाजार बंद

Thu, 28 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
3 hours shops closed
व्यापारी नेता हीरालाल शर्मा प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों को समझाते हुए। संवाद
- अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था बीते दिन विवाद, हमले के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


फोटो -- 15, 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित कटारिया आयरन स्टोर के मालिकों पर हुए हमले के विरोध में वीरवार को सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। दोपहर 12 बजे दुकानदारों ने अपना विरोध जताया। व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा ने मौके पर पहुुंचकर व्यापारियों को समझाया और दुकानें खुलवाई। वहीं, इस मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन से चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

व्यापारियों का कहना था कि इस प्रकार से साथी दुकानदार पर हमला करना गलत है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई परिषद की हर रोज चलती है किसी का सामान उठता है तो किसी को टाइम दिया जाता है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर परिषद की टीम ने सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया जा रहा था। इसी दौरान कटारिया आयरन स्टोर के बाहर रखे सामान को लेकर पड़ोसी दुकानदारों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारिया आयरन स्टोर के मालिकों का आरोप है कि पड़ोसी शंकर-नरेश स्टील के संचालकों ने कर्मचारियों से उनका सामान भी हटाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अमित, नरेश, ऋषभ, बबलू सहित 10-12 अन्य लोगों ने दुकान में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल कारोबारी स्पर्श कटारिया निवासी सी ब्लॉक सिरसा ने बताया कि उसकी सर्कुलर रोड पर कटारिया आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान में वह अपने पिता हरि कृष्ण कटारिया के साथ बैठता है। 27 मई को वह अपने पिता के साथ दुुकान पर बैठा था। सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद की गाड़ी हमारी दुकानों के पास आई। इसी दौरान पड़ोसी दुकान शंकर स्टील का मालिक नगर परिषद कर्मचारियों से बहस-बाजी करने लगा। वह नगर परिषद कर्मचारियों से बोला कि आप हमारे साथ वाली दुकान का सामान नहीं उठाते, हमारा सामान ही उठवा रहे हो।
स्पर्श कटारिया के अनुसार, नगर परिषद कर्मचारियों ने उसे भी सामान उठाने को कहा तो उसने सामान उठाकर दुकान के अंदर रख लिया। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ऋषभ कुमार, अमित कुमार, नरेश कुमार निवासी गौलछा वाली गली नोहरिया बाजार, बबलू व महिपाल सिंह 4-5 अन्य लोग जबरन उनकी दुकान में घुस आए और मेरे व मेरे पिता से मारपीट करने लगे।

स्पर्श कटारिया का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके थप्पड़-मुक्के मारे और कपड़े तक फाड़ दिए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें हमलावरों से छुड़वाया। इसके बाद उसे व उसके पिता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में महिपाल व उसके साथियों ने तेजधार लहराते हुए धमकी भरा वीडियो उन्हें धमकी देने के लिए सोशल मीडिया पर डाला। जांच अधिकारी सतबीर का कहना है कि मामले की जांच जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed