फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 acussed was arrested

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन काबू

Fri, 16 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
3 acussed was arrested
सीआईए सिरसा पुलिस ने राजस्थान रॉयलस व दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन लोगों को शहर सिरसा की डीसी कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए आरोपी लोगों की पहचान मेजर सेठी उर्फ रोमी निवासी रानियां रोड सिरसा, अमित निवासी डिंग व घनश्याम निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि राजस्थान रॉयलस व दिल्ली कैपिटल के बीच खेले जा रहे आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर कुछ लोग डीसी कॉलोनी स्थित एक मकान में मोबाइल फोन व लैपटॉप के माध्यम से बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगा रहे तीन लोगों को मौका से काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी मौका से भागने में कामयाब हो गया। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौका से 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी, पांच हजार की नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed